Amritsarजालंधरः दिन दहाड़े व्यक्ति से 40 हजार रुपए छीनकर नौसरबाज फरार, देखें...

जालंधरः दिन दहाड़े व्यक्ति से 40 हजार रुपए छीनकर नौसरबाज फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर के आरके ढाबे के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नौसरबाज ऑटो चालक ने बड़ी चालाकी से व्यक्ति की जेब से 40 हजार रुपए निकालकर फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए बुजुर्ग पीड़ित ने बताया कि वह सुबह अपने घर से पैसे निकलवाने के लिए श्री गुरु रविदास चौक के पास एसडीएफसी बैंक आए थे। जहां उन्होंने HDFC बैंक से चेक के जरिए कुल 60 हजार रुपए निकलवाए।इस दौरान जब वह घर की ओर जाने लगा तो ऑटो चालक ने उसे अपने ऑटो में बिठा लिया। इस दौरान पीड़ित राम कुमार ने कहाकि बातों में ऑटो चालक ने बहलाकर उसने उसे ड्राइवर सीट के पास आकर बैठने के लिए कहा।

जिसके बाद जब वह आगे आकर बैठा तो ऑटो चालक ने बातों में फंसा लिया। पीड़ित राम कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने जेब में 40 हजार रुपए अलग, 20 हजार रुपए एक और एक फोन रखा हुआ था। ऑटो चालक ने जान कर झटके मारने शुरू कर दिए। पीड़ित ने ऑटो चालक से कहा कि मेरी तबीयत खराब है झटके न मारें। इतने में गुस्साए ऑटो सवार ने पीड़ित को वहीं पर उतरने के लिए कहा। पीड़ित को आरोपी ने वहां पर उतार दिया और आरोपी आगे फरार हो गया।

जब पीड़ित ने अपनी जेब चेक की तो पता चला कि उसकी जेब से 40 हजार रुपए गायब हो चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी काले रंग के ऑटो में सवार होकर आया था और उसने कानों में बालियां पहनी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि उन्हें पेशाब के लिए पाइप लगी हुई है और वह काफी समय से बीमार चल रहे हैं। पीड़ित राम कुमार ने कहा कि उसने कुछ समय पहले ही किडनी का ऑपरेशन करवाया था। जिसके चलते वह अक्सर बीमार रहता है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...