पंजाब, (जालंधर) ENS: थाना 3 के अंतगर्त आते एमबीडी बुक्स की बिल्डिंग के साथ बने बर्फ के कारखाने में गैस लीक होने का मामला सामने आया है। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया है। गैस लीक होने के दौरान दोमोरिया पुल के आस-पास गुजर रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फैक्ट्री से कौन-सी गैस लीक हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
हाइलाइट्स:
- गैस लीक की घटना: दोमोरिया पुल के पास एक बर्फ फैक्ट्री में गैस लीक ने स्थानीय निवासियों में हड़कंप मचा दिया।
- स्वास्थ्य चिंताएं: निवासियों को सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
- जांच जारी: एसीपी डॉ. शीतल मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रहे हैं और गैस लीक के कारण की जांच कर रहे हैं।
