Breaking NewsJalandhar News: युवक की मौत को लेकर परिवार ने थाने के बाहर...

Jalandhar News: युवक की मौत को लेकर परिवार ने थाने के बाहर शव रखकर किया हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: श्री गुरु तेग बहादुर नगर के पास बीते दिन युवक द्वारा पंखे से लटककर जीवनलीला समाप्त कर दी गई थी। वहीं इस मामले को लेकर परिजनों द्वारा थाने के बाहर शव रखकर हंगामा किया गया। दरअसल, परिजनों का कहना हैकि मृतक सुनील का हत्या हुई है। जिसके चलते आज परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद थाना 6 के बाहर रख कर प्रदर्शन किया। परिवार ने आरोप लगाए है कि पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं भारी हंगामा होने पर पुलिस ने परिजनों को मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और मृतक के परिवार को धरने से उठाकर उनके दोबारा से बयान दर्ज किए गए।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए सुनील की बहन गीता ने कहा कि, उसके भाई का पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ संबंध था। गीता ने कहा कि महिला शादीशुदा है। गीता ने आरोप लगाए है कि उसी महिला ने अपने पति द्वारा उसके भाई की हत्या की है। बहन का आरोप है कि हत्या के बाद उसने शव को फंदे से लटका दिया। वहीं, इस मामले में थाना-6 के एसएचओ साहिल चौधरी ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर2 लोगों को हिरासत में लिया गया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

गौर हो कि बीते दिन किराये के मकान में रहे सुनील का शव में पंखे से लटका मिला था। परिजनों ने बताया कि सुनील निजी होटल में काम करता था। सुनील की मौत को लेकर पहले पुलिस ने मामले को आत्महत्या का बताया था। इस दौरान पुलिस ने सिविल अस्पताल में सुनील का आज पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने कहा था कि वह मामले में सीआरपीसी 174 की कार्रवाई करेंगे। लेकिन आज जब पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई के बारे में उन्हें सूचना मिली तो वह सुनील का शव लेकर थाना 6 के बाहर पहुंच गए और परिजनों द्वारा थाने के बाहर हंगामा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने सुनील की मौत को लेकर परिजनों के बयान दर्ज कर महिला सहित 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...