JalandharJalandhar News: रेसलिंग में 16 वर्षीय सुखदीप ने जीता Bronze Medal, इलाके...

Jalandhar News: रेसलिंग में 16 वर्षीय सुखदीप ने जीता Bronze Medal, इलाके में खुशी की लहर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बुद्ध और महावीर की पावन धरती पटना में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ पाटलिपुत्र खेल परिसर किया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका शुभारंभ किया था। जिसमें पहले दिन वालीबॉल, जूडो, कबड्डी, मल्लखंभ, रेसलिंग और तीरंदाजी स्पर्धा करवाई गई। खेल में देश के टाप-8 राज्यों की टीम ने हिस्सा लिया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हर राज्य से 16-16 खिलाड़ी शामिल हुए। पूरे प्रतियोगिता में कुल 2535 पदक दांव पर थी। वहीं जालंधर की दानिशमंदा की रहने वाली 16 वर्षीय सुखदीप कुमारी ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

जहां बच्ची ने शहर का नाम रोशन करते हुए अंडर-17 रेसलिंग में ब्राउन्स मेडल जीता। सुखदीप के ब्राउन्स मेडल जीतने पर जहां परिवार और कोच में खुशी की लहर पाई जा रही है। वहीं इलाका निवासियों ने सुखदीप के फूलों से और डोल बजाकर स्वागत किया। वहीं मामले सुखदीप कुमारी ने पटना में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। लड़की ने टूर्नामेंट में ब्राउन्स मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया। इस गेम्स का श्रेय सुखदीप कुमारी ने कोच और माता-पिता को दिया। सुखदीप ने कहा कि उसके पिता ऑटो चलाते है और मां फुटबाल सिलने का काम करती है। परिवार की सपोर्ट के चलते वह गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर पाई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए सुखदीप की माता वीटा रानी ने कहा कि यूथ लेवल में ब्राउन्स मेडल जीतकर आई है। सुखदीप की जीत की खुशी में इलाके में खुशी का माहौल पाया जा रहा है। माता ने कहा कि वह पहले भी कई बार मेडल जीत चुकी है। माता ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे डाइट दिलाई जाए और उसे नौकरी दिलाई जाए। बेटी पार्वती जैन स्कूल में पढ़ती है और जगजीत अकेडमी में प्रेक्टि्स करती है और प्रेक्टि्स करते हुए 8 साल हो गए है। बेटी किसी भी स्टेट में जाकर नेशनल लेवल मेडल सहित कई मेडल जीत चुकी है। पिता ने कहाकि कोच राजिंदर को बेटी के मेडल जीतने का श्रेय जाता है। उन्हीं की मेहनत के चलते आज एक बार फिर से बेटी ने शहर और इलाके का नाम रोशन किया है और पटना में करवाए गए टूर्नामेंट में उसने ब्राउन्स मेडल जीता।

इस दौरान कोच राजिंदर ने कहा कि यह श्रेय जगजीत को जाता है, जिन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए जगजीत अकेडमी का आयोजन किया। जहां बच्चों को डाइट सहित उन्हें प्रेक्टि्स करवाई जाती है। जिसके चलते आज सुखदीप ने इसी अकेमडी में प्रेक्टि्स करके शहर का नाम रोशन किया है। वहीं भाजपा के पूर्व सासंद सुशील रिंकू सुखदीप को बधाई देने पहुंचे। सुशील रिंकू ने कहाकि सुखदीप खेलों इंडिया टूर्नामेंट की अंडर-17 रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राउन्स मेडल जीतकर आई है। इस दौरान बच्ची ने शहर का नाम रोशन किया। रिंकू ने कहा कि वह उम्मीद करते है कि बच्ची आने वाले समय में देश का नाम रोशन करें। कम साधनों में बच्ची का शानदार प्रदर्शन करना काबिले तारीफ है। इस जीत के बाद सुखदीप कुमारी बस्ती दानिशमंदा में स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर मं नतमस्तक हुई, जहां कमेटी की ओर से सुखदीप कुमारी को सम्मानित किया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...