JalandharJalandhar News: अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार

Jalandhar News: अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोबाइल, नकदी व नशीली गोलियां बरामद

जालंधर: नशा ओर शरारती अनसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना लांबड़ा की पुलिस ने अलग- अलग अभियानों में 2 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 105 नशीली गोलियां, मोबाइल, तेजधार दातर तथा 2000 रुपए बरामद किए। जानकारी देते एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश दिए जारी किए हैं कि स्ट्रीट क्राइम पर जीरो टोलरेंस नीति को अपनाते हुए 0 अपराधियों को काबू किया जाए ताकि इलाके में लूटपाट, चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। एस.एस.पी. खख ने बताया कि देहात पुलिस द्वारा एस.पी. (डी) जसरूप कौर बाठ की देखरेख में स्ट्रीट क्राइम को खत्म करने के लिए अलग-अलग चलाए गए अभियानों दौरान थाना लांबड़ा के एस.एच.ओ. बलबीर सिंह की टीम के ए.एस.आई. सुभाष कुमार पुलिस पार्टी के साथ गांव कल्याणपुर में मौजूद थे तो उन्हें सूचना मिली कि सुखजिंद्र सिंह सुक्खा पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव कोटला थाना लांबड़ा नशीली गोलियां व अन्य नशा बेचने का कार्य करता है जो मोटरसाइकिल पर गांव बशेशरपुर की तरफ जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुखजिंद्र सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव कोटला को मोटरसाइकिल सहित काबू किया तो उसके पास से 105 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने सुखजिंद्र सिंह व करणजीत को एक अन्य मामले में भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल, 2,000 रुपए और एक तेजधार हथियार बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया तथा पुलिस रिमांड हासिल किया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इन दोनों ने कौन-कौन सी लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है तथा सुखजिन्द्र सुक्खा नशीली गोलियां कहां से खरीद कर लाता था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...