Jalandhar News: गुरु रविदास जयंती से पहले बेअदबी मामले में 2 भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व 12 फरवरी को धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं जयंती से पहले देहात में बेअदबी की घटना सामने आई है, वहीं इस मामले में हतपुर थाने की पुलिस ने 2 भाईयों पर मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मेहतपुर नकोदर के गांव आद्रामान के रहने वाले अर्षदीप सिंह और कर्णदीप सिंह के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कल यानी रविवार पुलिस को दिए बयानों में नवदीप कुमार ने कहा कि उसके पास उनके समाज के कुछ लोग आए थे। जिन्होंने बताया कि अर्शदीप और कर्णदीप दोनों भाई हैं। जोकि आद्रामान गांव में दुकान चलाते हैं। श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को लेकर पूरे गांव में झंडे लगाए गए थे। दोनों आरोपियों शाम करीब चार बजे उक्त झंडे को पहले टेढ़ा कर दिया और फिर झंडा उतार कर गंदी जगह पर फेंक दिया। जब समाज के लोगों को इस बारे में पता चला तो तुरंत जानकारी साझा की गई।

जिसके बाद नवदीप कुमार की टीम ने शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार देर रात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नवदीप ने आरोप लगाया है कि दोनों भाई वारदात के वक्त नशे में थे। वहीं इस घटना को लेकर रविदास समाज में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते रविदास भाईचारे ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 298/3 (5) के तहत केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई नवदीप कुमार के बयानों पर दर्ज की गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...