JalandharJalandhar News: 10 मिनट में 2 वारदातें, महिला पुलिसकर्मी और पुलिसकर्मी की...

Jalandhar News: 10 मिनट में 2 वारदातें, महिला पुलिसकर्मी और पुलिसकर्मी की पत्नी की बालियां छीनकर स्नेचर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना आठ के अंतर्गत आते इलाके में बाइक सवार स्नेचरों ने 2 वारदातें की। जहां स्नेचरों पहली वारदात 5.13 बजे रेरू पिंड में की, जहां पुलिसकर्मी की पत्नी की बालियां झपट ली। वारदात के बाद झपटमार भागते समय 5.23 पर अमृतसर हाईवे इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास की बाइक की पीछे बैठी महिला पुलिसकर्मी को धक्का देकर एक कान की बाली से ले गए। वारदातों के दोनों महिलाएं घायल हो गई, जिसकी शिकायत उन्होंने कंट्रोल रूम में दी और मौके पर पहुंची थाना आठ की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

राओवाली की रहने वाली ममता देवी ने बताया कि उसका पति पुलिस में तैनात है। उन्हें छुट्टी ने मिलने के कारण वह देवर के साथ बाइक पर बेटे की दवाई लेने के लिए जा रही थी कि जब वह रेरू पिंड गेट के पास पहुंची तो पीछे आए दो बाइक सवार युवक उसके कान से दोनों वालियां झपट ली। बालियां झपट होने के कारण उसकी आखों के आगे अंधेरा आ गया और झपटमार फरार हो गए।

बालियां झपटने के बाद बाइक युवक झपटमार पठानकोट चौक लाइटें पार करने के बाद इंडस्ट्रियल एस्टेट के पहुंचे, जहां उनके आगे बाइक के पीछे बैठी जा रही महिला पुलिसकर्मी को निशाना बना झपटमारों ने धक्का दे एक कान की बाली छीन ली और बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह नीचे गिर गई। हादसे के दौरान उसे चोटें आई। मिली जानकारी के अनुसार जमशेर थाने में तैनात नूरपुर की रहने वाली कश्मीर कौर काम के सिलसिले में कही जा रही थी कि रास्ते में झपटमार वारदात कर फरार हो गए। दोनों वारदातों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंची तो मौके पर पीसीआर टीमें पहुंची, जिन्होंने जांच अधिकारी संजय कुमार को सूचित किया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी संजय कुमार पुलिस टीमों को साथ लेकर सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गए। पुलिस जांच में सामने आया कि रेरू पिंड में वारदात के बाद आरोपी बल्ले बल्ले फार्म के की तरफ से पठानकोट चोक लाइटों के पास पहुंचे। लाइटें पार करने के बाद वह अमृतसर हाईवे पर चढ़े और रणवीर क्लासिक के पास उन्होंने फिर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद फिर हाईवे से लम्मां पिंड चौक की तरफ भागे। पुलिस को आरोपियों के कई इनपुट मिले है लेकिन इस बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...