Jalandhar News: वारदात को अंजाम देने के मामले में 2 स्नेचर गिरफ्तार, हाथ-पांव टूटने पर मांगने लगे माफी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने वारदातों को अंजाम देने के मामले में 2 स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन बरामद किए है। वहीं काबू किए आरोपियों के हाथ-पांव टूटने पर वह माफी मांगते हुए दिखाई दिए। इस दौरान आरोपी गुहार लगाते हुए कह रहे है कि उनके गलती हो गई आगे से वह यह काम नहीं करेंगे।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसीपी हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि शहर के टी प्वाइंट लैदर कंप्लैक्स, बस्ती बावा खेल के पास नाकेबंदी के दौरान उनकी टीम ने शक के आधार पर 2 बाइक सवार युवकों को रोका। इस दौरान दोनों की तालाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से फोन बरामद हुआ। पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घर के बाहर से व्यक्ति से वह फोन छीना था।

आरोपियों की पहचान आकाश पुत्र रमेश कुमार निवासी गुलाबिया मोहल्ला, बस्ती शेख और मनीष उर्फ नन्ना निवासी मोचियां मोहल्ला, बस्ती शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 मोटरसाइकिल और 2 अन्य फोन फोन बरामद किए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 150 दिनांक 12.09.2024 ए/डी 304, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...