JalandharJalandhar News : डब्बा Trading गिरोह का सरगना जतीश अरोड़ा उर्फ़ गोरी...

Jalandhar News : डब्बा Trading गिरोह का सरगना जतीश अरोड़ा उर्फ़ गोरी साथियों सहित गिरफ्तार, 22 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लाल बाजार का सुनियारा मंगल नामजद, लुधियाना और हरियाणा के सटोरियों के हाथ पांव फूले

जालंधर, ENS: फर्जी स्टॉक एक्सचेंज का डब्बा चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने इस व्यापार में शामिल जतीश अरोड़ा उर्फ गोरी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जतीश अरोड़ा उर्फ गोरी पुत्र हरीश चंद्र निवासी फ्रैंड्स कालोनी, करण डोगरा उर्फ करण पुत्र प्रताप चंद कालिया कालोनी, अनिल आनंद उर्फ मोनू पुत्र अजय आनंद किला मोहल्ला, दर्पण सेठ उर्फ रिंकू सेठ पुत्र हरिश सेठ निवासी साहिबजादा अजित सिंह नगर और तरुण भारद्वाज उर्फ कन्नब पुत्र राकेश भारद्वाज कालिया कालोनी के रूप में हुई है। इस मामले में जानकारी देते हुए Acp परमजीत सिंह ने बताया कि CIA प्रभारी सुरिंदर कुमार को सूचना मिली थी कि Sai Broker के नाम से अवैध डब्बा व्यापार मकसूदां मंडी में आरोपी गोरी द्वारा किया जाता है। जिसमें शेयरों में लेन-देन आधिकारिक सेबी-मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से नहीं किया जाता। डब्बा ऑपरेटर आंतरिक रूप से स्टॉक एक्सचेंजों और रेगुलेटरी पर निपटाया जाता है। मुख्य अपराधी गोरी ने ग्राहकों के फोन पर ए.पी.के फाइल बनाकर दी थी। जिससे कच्चे मे लेन-देन किया जाता था। इस फाइल के माध्यम से ग्राहक शेयर खऱीद और बेच सकते थे, लेकिन यह लेन-देन रिकॉर्ड नहीं किया जाता था। इस तरह सरकारी टैक्स चोरी किया जाता था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान लाल बाजार के सुनियारे मंगल और गुरदियाल सिंह का नाम सामने आया है। जिन्हे पुलिस ने इस मामले मे नामजद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिक्योरिटीज कंट्रैक्ट (विनियमन) एक्ट को शामिल करते हुए पीएस डिवीजन 1 में एफआईआर (146/24) दर्ज की गई थी। इस गैंग के लीडर जतीश अरोड़ा को 2019 मे जालंधर के दाना मंडी स्थित Bear Bull के ऑफिस से स्टॉक मार्केट के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके 3 साल बाद उसने अपनी गैर रजिस्ट्रर दुकान, साई शेयर ब्रोकर के नाम से खोली और एंजेल ब्रोकिंग ऐप के माध्यम से डब्बा व्यापार करना शुरू कर दिया। इस व्यापार में उसने अधिक ग्राहकों को जोड़कर और स्टॉक टिप्स की पेशकश करके मुनाफा कमाया। पुलिस ने बताया कि यह लाभ आरोपी ने बिना लाइसेंस के कमाया। बताया जा रहा है कि इस मामले के तार लुधियाना और अंबाला से जुड़े हुए है। इन शहरों मे गोरी कई सटोरियों के साथ काम कर रहा था। इस संबंध मे पुलिस ने छापेमारी भी की है। जल्द ही बड़े सटोरियों के नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस इन सटोरियों के डब्बा ट्रेडिंग के इनपुट निकलने मे जुटी हुई है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...