JalandharJalandhar News: लेंटर डालते समय हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

Jalandhar News: लेंटर डालते समय हुआ हादसा, व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: न्यू रत्न नगर में घर का लेटर डालते समय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का कहना हैकि काम करते समय करंट लगने से मौत हुई है। मृतक की पहचान मनडोन निवासी बस्ती बावा खेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनडोन अपने ठेकेदार के साथ एक मकान का लेंटर डालने के लिए गया था, जहां काम के दौरान वह घर के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार मनडोन मशीन को सेट करने के बाद तारों को पीछे करने की कोशिश कर रहा था, तभी तारों से करंट लगने के कारण बुरी तरह झुलस गया। साथ काम कर रहे लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मनडोन शादीशुदा था और उसके 2 बच्चे हैं। ठेकेदार रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि उन्होंने मकान मालिक को पहले ही बताया था कि जहां से हाई वोल्टेज तारें गुजर रही हैं, वहां से काम करना जोखिम भरा है।

उन्होंने कहा कि मकान मालिक ने भरोसा दिलाया था कि तारों को साइड करवा दिया जाएगा, लेकिन सुबह तक ऐसा नहीं किया गया और लेबर को मजबूरी में काम करना पड़ा। तारों को रस्से से हटाने की कोशिश के दौरान मनडोन करंट की चपेट में आ गया। वहीं मौके पर मौजूद विकास ने ठेकेदार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर छत के ऊपर हाई वोल्टेज तारें गुजर रही थीं तो ठेकेदार को काम नहीं करवाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार को मौके पर मौजूद रहना चाहिए था, लेकिन वह लेबर को छोड़कर चला गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...