Jalandhar News: मेन चौंक पर नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, काटे चालान, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर में ट्रैफिक की समस्या को लेकर लगातार नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान 2 दिन पहले भी नगर निगम दफ्तर से भगवान वाल्मीकि चौक पर ट्रैफिक की समस्या को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान आज अवैध पार्क की गई गाड़ियों को चालान काटे जा रहे है। वहीं अवैध कब्जाधारियों को आज फिर एक बार वार्निंग दी जा रही है।

इस दौरान कुछ लोगों द्वारा सड़क पर जरनेटर रखकर कब्जा किया हुआ था, जिन्हें हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज की ओर से वार्निंग दी गई है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि पिछले कुछ समय से वन वे जोन में ट्रैफिक की समस्या को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इसी को लेकर लगातार तीन दिनों से अवैध कब्जाधारियों और अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों को वार्निंग दी जा रही है। इस दौरान अवैध पार्क किए कुछ वाहनों के चालान काटे गए। अवैध कब्जाधारियों को आज फिर से वार्निंग दी गई है, अगर वह कब्जे उसके बावजूद कब्जे नहीं हटाते तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बीते दिन केपी बैकरी के समीप गुजरांवाला ज्यूलर (भोलू शाह ग्रुप) द्वारा दुकान के बाहर फुटपाथ पर सुरक्षाकर्मियों के लिए बनाए गए बूथ को हटाने को लेकर पुलिस ने निर्देश जारी किए थे। इस दौरान दुकानदार और नगर निगम टीम व पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हो गई थी। दरअसल, तहबाजारी विभाग के सुपरीडैंट अशवनी कुमार ने जब दुकानदारों को बूथ हटाने के लिए कहा तो दुकानदार ने बहस कर कई तर्क दिए और कहा कि पूरे शहर में इसी तरह से ही दुकानदारों ने कब्जे किए हैं।

पहले उसे हटाओ बाद में मैं भी हटा दूंगा इस दौरान ही मौके पर पुलिस बल के साथ भी दुकानदार ने बहस कर रौब झाड़ा। इस दौरान महिला इंस्पैक्टर अनु ने दुकानदार को मर्यादा में रहकर बात करने को कहा वरना कानूनी कारवाई की चेतावनी दी जिसके बाद दुकानदार शांत हुआ और उसने बूथ हटाने के लिए निगम से थोड़ा समय मांगा। तहबजारी विभाग के सुपरीडैंट अश्वनी कुमार ने कहा कि अगर इसी सप्ताह बूथ न हटाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी दुकानदारी की होगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...