Jalandhar News: National Horse Riding Championship को लेकर ADGP M F Farooqui का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: नई दिल्ली की ओर से नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप-2025 पीएपी में करवाई जा रही है। यह चैंपियनशिप 15 फरवरी से 23 फरवरी 2025 पीएपी पंजाब पुलिस को जालंधर में कैंपस में करवाई जाएगी। प्रेस वार्ता करते हुए ADGP M F Farooqui ने काह कि पीएपी में यह घुड़सवारी तीसरी बार करवाई जा रही है। इससे पहले 2016 और 2017 में पीएपी में नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप (टैंट पेगिंग) का आयोजन करवाया गया था।

इस बार इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रांतीय पुलिस की घुड़सवारी टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें सेना, अर्धसैनिक बलों की टीमों के अलावा कुछ निजी क्लबों की कुल 15 टीमें शामिल होगी। इसमें 125 घोड़े और घुड़सवारी खिलाड़ी भाग लेंगे। डीआइजी इंदरबीर सिंह के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की घुड़सवारी टीम भी अपने 20 एथलीटों के साथ इस चैंपियनशिप में भाग लेगी।

इस बार दिलचस्प और अनोखी बात यह होगी कि पंजाब पुलिस में पहली बार आईपीएस अधिकारी राष्ट्रीय घुड़सवारी चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। इस चैंपियनशिप के दौरान प्रतियोगिताओं के संचालन और मूल्यांकन के लिए भारतीय घुड़सवारी संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जियूरी सदस्यों को नियुक्त किया गया है। इस चैंपियनशिप में 2 अलग-अलग टीमों के 15 से 20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

जालंधर में आयोजित होने वाली नेशनल टेंट पेगिंग चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से वर्ष 2025-26 के दौरान होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। चैंपियनशिप को देखने के लिए दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है यानी की दर्शकों के लिए कोई टिकट नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...