Jalandhar News: इस इलाके में प्रशासन ने घर पर चलाया बुलडोजर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं कमिश्नरेट पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ तस्कर के घर पर कार्रवाई की है। दरअसल, मॉडल की एसीपी रूप कौर और नगर निगम की टीम ने आबाद पुरा की गली नंबर 6 में स्थित नशा तस्कर हन्नी कल्याण के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे धवस्त कर दिया। हन्नी कल्याण के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे में लिप्त था और उसके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी रूप कौर ने कहा कि आबादपुरा लिंक रोड मॉडल टाउन रोड पर यह कार्रवाई हुई है।  हनी कल्याण के घर पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। नगर निगम की ओर से कार्रवाई करने के आर्डर जारी किए गए थे।

जिसको लेकर पुलिस द्वारा नगर निगम की टीम को सुरक्षा प्रदान की गई है ताकि कार्रवाई के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश ना की जाए। नगर निगम ने अवैध बनी इमारत पर यह कार्रवाई की है। जांच में यह भी सामने आया है कि हनी कल्याण के खिलाफ 5 मामले दर्ज है, जिसमें से 3 एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है। अभी आरोपी फरार चल रहा है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...