JalandharJalandhar News: SBS Jeweller के साथ धोखाधड़ी करके कारीगर गहने लेकर हुआ...

Jalandhar News: SBS Jeweller के साथ धोखाधड़ी करके कारीगर गहने लेकर हुआ फरार, पर्चा दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतर्गत आने वाले न्यू सुराज गंज इलाके में एक ज्वैलर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एसबीएस ज्वैलर के मालिक मुकुल ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके कारीगर मनी वर्मा ने सोने के गहनों की पॉलिश करने के लिए दिए गए गहनों को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मनी वर्मा, उसके भाई सन्नी वर्मा, और पिता अश्वनी वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मुकुल ने बताया कि उनकी दुकान न्यू सुराज गंज में एसबीएस ज्वैलर के नाम से है, और वे कई सालों से मनी वर्मा से सोने के गहनों का काम करवा रहे थे। मनी ने अपनी विश्वसनीयता कायम कर ली थी। जिससे मुकुल उसे आसानी से सोना सौंप देते थे, और मनी गहने तैयार कर वापस कर देता था। दीवाली और धनतेरस के त्योहार से पहले, मुकुल ने उसे 710-600 ग्राम सोना दिया था, लेकिन तीन-चार दिन बाद भी मनी का कोई पता नहीं चला। जब मुकुल ने मनी को कॉल की तो उसका मोबाइल बंद आया।

उसके बाद मुकुल मनी के घर गए, तो वहां मनी के पिता और भाई ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा है। बाद में मुकुल को पता चला कि मनी ने उनके अलावा बाजार के तीन अन्य ज्वैलर्स का भी सोना लेकर फरार हो गया है। मुकुल का दावा है कि मनी के पिता और भाई को उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी है और उन्होंने गहनों को छुपा रखा है। पुलिस ने मुकुल की शिकायत के आधार पर मनी, उसके भाई और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...