Jalandhar News: BSP नेताओं ने थाने के बाहर लगाया धरना, ASI पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना गोराया के बाहर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। दरअसल देर रात पार्टी के नेताओं ने पंजाब पुलिस तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए हैप्पी रुड़का ने बताया कि एएसआई हरप्रीत सिंह गांव बोपाराए से पति-पत्नी के घरेलू विवाद के मामले में एक नौजवान को लेकर आया है। नेता ने कहाकि उसने एएसआई को फोन करके कहा कि अगर उसकी जो सजा बनती है उसे देकर मामले को खत्म कर दिया जाए।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह मामला गांव में ही निपटाया जा सकता था, लेकिन एएसआई हरप्रीत सिंह और 112 की टीम ने उस नौजवान को इस तरह लेकर आया जैसे वह कोई बड़ा अपराधी हो। नेता ने कहा कि एएसआई से जब पूछा कि उसने पैसे क्यों लिए तो एएसआई ने कहाकि आपके फोन आने से पहले वह पैसे ले चुका था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया गया कि इस मामले में हरप्रीत ने व्यक्ति से 5 हजार रुपए मामले में समझौता करने के लिए। जिसके बाद नेता ने घटना की शिकायत थाना प्रभारी को दी।

थाना प्रभारी ने एएसआई को मौके पर बुलाया और 5 हजार रुपए लेने का पूछा तो एएसआई ने भी माना। लेकिन मामले में 15 दिन बीत गए अब तक पैसे वापिस नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि यह एक सांकेतिक धरना है, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ऐसे कर्मचारियों को यहां से हटाने और इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की जरूरत है। वहीं दूसरी तरफ गोराया के एसएचओ गुरशरण सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया गया है और नौजवान को भेज दिया गया है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...