JalandharJalandhar News: इस इलाके में चली गोली, नबंरदार की मौत, देखें वीडियो

Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, नबंरदार की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना लोहिया खास के गांव करहा राम सिंह में गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नंबरदार गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार नंबरदार ने बाथरूम में अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना में नंबरदार के मुंह के पास गोली लगने से चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं। मृतक की पहचान नंबरदार 76 जगतार सिंह पुत्र मोहिंदर सिंह के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही शाहकोट के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़, थाना लोहियां खास के प्रभारी जयपाल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और वारदात के लिए प्रयुक्त बंदूक को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर भेज दिया है। मृतक जगतार सिंह के बेटे हरदेव सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पिता ने बेडरूम के साथ अटैच बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। थाना प्रभारी ने बताया के मृतक के बेटे हरदेव सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी ओंकार सिंह समेत बाकी पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पुराने मुद्दों और मामलों को लेकर जांच कर रही है। मृतक जगतार सिंह ने आपने सुसाइड नोट में 4 लोगों को उस की मौत का जिमेदार बताया है जिसमें 3 उसी के गांव के हैं जबकि एक बाहर के गांव का है। सब इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में मृतक जगतार सिंह उकत चारों पर लगातार परेशान करने का दोष लगाया गया है । जिस के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जिसमें मलकीत सिंह, प्रीतम सिंह, बलवीर सिंह सभी निवासी गांव कराह और वरिंदर सिंह निवासी मालौट शामिल हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...