JalandharJalandhar News: कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat बोले- Punjab के हालात खराब करने...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री Mohinder Bhagat बोले- Punjab के हालात खराब करने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर अनिल: चंडीगढ़ में आप पार्टी द्वारा आज भाजपा दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया गया। जहां प्रदर्शन के दौरान कुछ मंत्रियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, वहीं शिक्षा मंत्री की प्रदर्शन के दौरान पगड़ी उतर गई। इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए मोहिदंर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब के लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ पंजाब की जनता में काफी रोष पाया जा रहा है। मोहिंदर भगत ने कहा कि केंद्र पंजाब के किसानों की धान नहीं उठा रही, जिसके चलते किसान परेशान हो रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र कोई ना कोई रूकावट डालकर किसानों को परेशान कर रही है।

मोहिंदर भगत ने कहा कि केंद्र बड़ी साजिश के तहत पंजाब के हालात खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हालातों को खराब नहीं होने देंगी। पंजाब सरकार किसानों के साथ पहले भी खड़ी थी और अब भी खड़ी रहेंगी। मोहिंदर भगत ने बिट्टू के लिफ्टिंग के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा-कांग्रेस के नेताओं को पता होना चाहिए कि लिफ्टिंग के लिए केंद्र सरकार जगह बनाएंगी तभी लिफ्टिंग होगी। उन्होंने कहा कि शैलरों में पिछले साल की धान स्टोक पर पड़ी हुई है। शैलरों को केंद्र सरकार के कारण काफी बड़ा धक्का लग रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी धान ना उठाने के चलते केंद्र ने शैलरों को काफी परेशान कर रही है।

मोहिंदर भगत ने कहा कि आने वाले में समय में किसान भाजपा को सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में ना तो आढ़तियों का कोई कसूर है और ना ही शैलरों का कोई कसूर है यह दोष सिर्फ केंद्र सरकार है। मोहिंदर भगत ने कहा कि केंद्र ने शैलरों के खिलाफ भी धोखा किया है। केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह चाहते है कि किसानों की लिफ्टिंग ना हो ताकि पंजाब सरकार को बदनाम किया जाए। मोहिंदर भगत ने कहा हर साल फसल मंडियों में आती है और उसे केंद्र उठाती है। उन्होंने कहाकि शैलरों के पास पहले से स्टोक जो पड़ा हुआ है वह कहां पर लेकर जाएं, अगर शैलर खाली होंगे तो ही शैलरों में लिफ्टिंग होगी। मोहिंदर भगत ने कहा कि लिफ्टिंग की समस्या यूपी हरियाणा में क्यों नहीं सिर्फ पंजाब में ही क्यों है, उन्होंने कहा कि केंद्र जानबूझकर पंजाब सरकार को परेशान कर रही है।

वहीं कनाडा और भारत के रिश्तों में आई दरार को लेकर मोहिंदर भगत ने कहा कि विदेश मंत्री को इस पर बात करके समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि पंजाब के बच्चे वहां पर पढ़ाई करें और वह पढ़लिखकर वापिस आएं। मोहिंदर भगत ने कहा कि आपस में तालमेल खराब करना या लिंक खराब करना गलत है। उन्होंने कहा कि सख्त एक्शन लेते हुए समाधान का हल निकालें। मोहिंदर ने कहा कि भारत सरकार को कनाडा के साथ लिंक नहीं खराब करने चाहिए और उनकी बात सुननी चाहिए। मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों के लिए हर बार की तरह इस बार भी मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब सरकार के साथ वितकरा नहीं करना चाहिए, जिसका उन्हें खेद है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...