JalandharJalandhar News: पत्नी से पहली शादी छुपाने व जबरदस्ती तलाक मांगने वाले...

Jalandhar News: पत्नी से पहली शादी छुपाने व जबरदस्ती तलाक मांगने वाले व्यक्ति पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: पंजाब में प्रतिदिन महिलाओं को प्रताड़ित करने के मामले सामने आते रहते हैं। कई बार दहेज तो कई बार किसी और वजह से महिलाओं को प्रताड़ित किया जाता है। ताजा मामला जालंधर से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने व तलाक देने का दबाव डालने के आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में बलजीत कौर पत्नी मुख्तियार सिंह लुबाना निवासी मिट्ठापुर जालंधर ने आरोप लगाया कि उनकी शादी मई 2016 को हुई थी। उसकी यह दूसरी शादी थी और उसका एक लड़का तलाक के बाद से ही उसके साथ रह रहा है। उसके पति की यह तीसरी शादी थी। उसके पति की पहली शादी से एक लड़का भी था और उसके पति ने उसे अपनी पहली शादी के बारे में कभी नहीं बताया और यह बात उसे शादी के बाद ही पता चली कि उसका पति 20 साल पहले यू.एस.ए. से आया था और उसके बच्चे पहले से ही यू.एस.ए. में हैं तथा उसकी पहली शादी से तलाक भी यू.एस.ए. में हुआ है।

वह अपने बच्चे और पत्नी को छोड़कर भारत आ गए और वापस आकर दोबारा शादी की तथा इस शादी से भी तलाक हो गया। उसका पति उससे साल 2008 में मिला था और जब साल 2012 में उसका तलाक हो गया तो वे दोनों लिव- इन रिलेशनशिप में रहने लगे। 2016 में उन दोनों की शादी हुई। शादी के कुछ समय बाद उसके पति के रवैये में बड़ा बदलाव आ गया और वह उससे हर रोज झगड़ने लगा और उससे मारपीट करने लगा लेकिन वह अपना घर बसाने के लिए उसकी प्रताड़ना सहती रही।

उसका पति उससे तलाक की मांग करने लगा और उसे बताए बिना अप्रैल 2023 में यू.एस.ए. चला गया और उसके बाद मेरे पति 3 बार भारत आया लेकिन न तो उसे बताया और न ही उससे मिला। अब वह न तो उसे खर्च दे रहा है और न ही उससे बात करता है और जब भी उसे फोन करता है तो वह उस पर तलाक लेने का ही दबाव बनाता है और धमकी देता है कि वह उसका घर छोड़ दे नहीं तो वह जबरदस्ती घर से निकाल देगा।

वह वापस अपनी पहली पत्नी व बच्चों के साथ विदेश में रहना चाहता है जिस कारण वह काफी परेशान रहती है। शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने में मुख्तियार सिंह लुबाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...