Jalandhar News: घर से लाखों की नगदी और गहने चोरी, बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

4 दिन बाद बेटी की होनी थी शादी

जालंधर, ENS: देहात में घर से लाखों की नगदी, गहने चोरी और युवती के लापता होने की घटना सामने आई है। इस घटना के दौरान घर में मौजूद बच्चे बेहोश मिले। वहीं 21 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी बेटी संदिग्ध हालात में लापता हो गई, जबकि उसकी 4 दिन के बाद शादी होनी थी। घटना थाना लांबड़ा के अधीन आते गांव चौगावां से सामने आई है। घटना की शिकायत परिवार ने पुलिस को दे दी है। लापता युवती के पिता इस्लामुद्दीन उर्फ रांझा निवासी चौगावां ने बताया कि 28 फरवरी को उनकी बेटी की शादी फूल गांव के युवक के साथ होनी थी। पीड़ि का कहना है कि वह पत्नी के साथ लुधियाना में किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गए थे। इस दौरान उनके पड़ोसी ने सुबह फोन करके बताया कि घर का दरवाजा खुला है और बच्चे बेहोश हैं। वहीं जिस बेटी की शादी होनी है, वो घर से लापता है। पिता रांझा ने बताया कि 28 फरवरी को बेटी की शादी के लिए करीब 6 तोले सोना, 2 चांदी की चूड़ियां और 2.65 लाख रुपए कैश रखे हुए थे, लेकिन सब चोरी हो गया। पिता के अनुसार जब वे घर पहुंचे तो उनकी दोनों बेटियां व बेटा बेहोश पड़ा था। उन्हें डर है कि कहीं उनकी बेटी की हत्या न कर दी जाए। वही इस घटना को लेकर थाना लांबड़ा के एसएचओ ने कहा पीड़ित परिवार ने घर में चोरी होने और बेटी के लापता होने की शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गुत्थी को सुलझाने हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...