JalandharJalandhar News: गैंगवार मामले में गोलियां चलने की CCTV आई सामने, युवक...

Jalandhar News: गैंगवार मामले में गोलियां चलने की CCTV आई सामने, युवक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के पास गुलाब देवी रोड पर कन्नू गुर्जर गैंग के सदस्यों ने खुलेआम फतेह गैंग से जुड़े युवक हीरज कुमार उर्फ टीनू (उम्र 34 वर्ष) पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में टीनू को पेट में गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ताबड़तोड़ फायरिंग की अब सीसीटीवी सामने आई है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि 5 से 6 नौजवान बुलेट मोटरसाइकिल पर आते है और गाली गलौच करना शुरू कर देते है। अचानक आरोपी कई राउंड फायरिंग करते है। जिसके बाद गोलियों की आवाज से आसपास में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाते है। फायरिंग की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है। फायरिंग के दौरान हीरज कुमार उर्फ टीनू के पेट में गोली लगने से वह जख्मी हो जाता है।

फिलहाल पुलिस आरोपितों को पकड़ने की कोशिश की कर रही है, लेकिन वह फरार चल रहे है। जानकारी के मुताबिक, कन्नू गुर्जर और फतेह गैंग के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। शनिवार को इस रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। कन्नू गुर्जर के साथी आकाश ने टीनू को निशाना बनाते हुए गोली चलाई। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों और एसीपी परमजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...