JalandharJalandhar News: नगर निगम की पहली पार्षद हाउस बैठक में हंगामा शुरू,...

Jalandhar News: नगर निगम की पहली पार्षद हाउस बैठक में हंगामा शुरू, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नगर निगम का अगले साल का वार्षिक बजट भी पास किया जाएगा। इसको लेकर आज मेयर वनीत धीर की अध्यक्षता में नगर निगम की पहली पार्षद हाउस की बैठक रेडक्रॉस भवन शुरू हुई। इस बैठक में नगर निगम कमिश्नर, पार्षद सहित बड़े अधिकारी मौजूद रहें। मेयर विनीत धीर जहां शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए योजना के बारे में बता रहे थे। इस दौरान विपक्ष द्वारा भारी हंगामा किया जाने लगा।

जिसके चलते मीटिंग को कुछ समय के लिए बीच में रोका गया। इस दौरान मेयर पार्षदों से मीटिंग को जारी रखने की अपील करते रहे। लेकिन विपक्ष ने झूठे वादे करने के आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पार्षदों ने आरोप लगाए कि शहर में गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले ही लोगों को गंदगी के कारण बीमारी की समस्या से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन अभी तक हल नहीं हुआ।

पार्षदों से बात करते हुए मेयर ने कहा कि जितने भी शहर के मुद्दे में है, उन एजेंडों को हाउस बैठक में मिलकर हल करवाया जाएगा। वह शहर में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पिछले 70 दिनों से मेयर बनने को लेकर विनीत धीर ने कुछ मुद्दों को शेयर किया। जिसमें मैन पॉवर, सीवरेज स्ट्रीट लाईट के मुद्दे शामिल है। सुपरपॉवर मशीन के जरिए आने वाले समय में सीवरेज की समस्या से निजात पाने के लिए कार्रवाही शुरू की जा रही है। जिसका पहला टेंडर जालंधर में लगने जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने माना कि नगर निगम में मशीनरी की काफी कमी देखने को मिली है। इस समस्या को भी जल्द हल किया जाएगा। ज्यादा घनी आबादी वाले इलाकों में टी-कनेक्शन को चैकिंग करवाने के लिए पार्षदों से मेयर ने अपील की है। 6 जेसीबी मशीने जल्द मुहैय्या करवाई जाएगी। इसी के साथ शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए 56 किलोमीटर तक एक मशीन के जरिए सफाई करवाने का काम शुरू किया जाएगा। इस दौरान कच्चे कर्मियों को पक्का करने और मैन पॉवर की कमी को पूरा करने के लिए नए कर्मियों की भर्ती शुरू की जा रही है। शहर में जगह-जगह बने कूड़े के डंप को कवर का काम शुरू किया जाएगा, ताकि राहगीरों को गंदगी से छुटकारा मिल सके। कूड़े से शहर को मुक्त करवाने के लिए 110 बोलेरो गाड़ी मुहैय्या करवाई जा रही है। इस दौरान पार्षदों सहित लोगों से कूड़े को गली या शहर में खुलेआम ना फेंकने की अपील की है। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति अपील के बाद शहर में खुलेआम कूड़ा फेंकने से नहीं रोकते तो वह उनसे संपर्क करें ताकि उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। जल्द नहर की बाउंडरी को साफ-सुथरा बनाने के लिए उन पर फैसिंग लगाई जा रही है। इसी के तहत नहर को साफ करने के लिए योजना बनाई गई है ताकि आने वाले समय में नहरों को गंदगी से मुक्त करवाया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...