Jalandhar News: आज मिलेगा सस्ता प्याज, दिखाना होगा आधार कार्ड देखें वीडियो

जालंधरः केंद्र सरकार की ओर से प्याज की कीमत में आई उछाल के बीच लोगों तक सस्ते दाम का प्याज पहुंचाने के लिए मंडियों में नेफेड के काउंटर लगाने शुरू कर दिए गए हैं। मकसूदां सब्जी मंडी में भी फ्रूट मंडी की दुकान नंबर 78 में नेफेड का काऊंटर लगेगा जिस पर लोगों को प्रति किलो प्याज 35 रुपए में दिया जाएगा। इससे पहले केंद्र सरकार एन.सी.सी.एफ. (नैशनल को आप्रेटिव कन्जूयमर फैडरेशन ऑफ इंडिया लि.) के माध्यम से आटा व दाल भी सस्ते दाम पर मुहैया करवा चुकी है। आढ़ती सिल्की भारती ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक दुकान नंबर 78 पर लगने वाले नेफेड के काउंटर पर 35 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेचा जाएगा। इसके अलावा लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए 20 मोबाइल वैन भी बुलाई गई हैं जो अलग अलग इलाकों में जाकर सस्ता प्जाय लोगों तक पहुंचाएंगी। घर का एक सदस्य एक किलो प्याज ले सकता है जबकि अन्य सदस्यों के नाम पर भी प्याज देने की छूट होगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भेजा गया प्याज बढिया क्वालिटी का है।

आज मिलेगा सस्ता प्याज, देखें वीडियो

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...