Jalandhar News: सरकारी Bus की चपेट में आने से बच्चा घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शाहकोट-मलसियां रोड पर दाना मंडी के पास पंजाब रोडवेज की बस की अचानक टक्कर से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव खानपुर राजपूता (शाहकोट) स्थित गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी रणजीत सिंह निवासी गांव मोहल्ला न्यू करतार नगर शाहकोट 8 साल के बेटे मनिंदर सिंह और पत्नी के साथ गुजर रहे थे, इसी दौरान बेटे के लिए पिता दानामंडी के पास लगे लंगर के लिए बच्चे ने रोक लिया।

जिसके बाद पिता बच्चे के लिए लंगर से पकौड़े लेने के लिए चले। इस दौरान मां के पास खड़ा बच्चा हाथ छुड़ाकर सड़क पार कर पिता के पास भाग गया। जिसके बाद मोगा से जालंधर जा रही बस नंबर पीबी 04 एए 7368 की चपेट में आने से बच्चा घायल हो गया। बस को चालक दर्शन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव जवाहर सिंह वाला (फिरोजपुर) चला रहा था। बस ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी और आसपास खड़े लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

जिसके बाद बच्चे के पिता मोटरसाइकिल पर घायल बेटे को लेकर सिविल अस्पताल शाहकोट पहुंचे, जहां एमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मनदीप सिंह मेडिकल ऑफिसर ने घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल नकोदर भेज दिया। डॉक्टर मनदीप सिंह ने बताया कि बच्चे की जांघ पर गंभीर चोट आई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ शाहकोट इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और एएसआई मनदीपस सिंह ने बस कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ बलविंदर सिंह ने कहा कि बच्चे के परिजनों के बयान पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...