पंजाब, जालंधरः सिविल सर्जन दफ्तर में करोड़ों के घोटाले मामले में सिविल सर्जन डॉ. ज्योति शर्मा ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए है। सिविल सर्जन दफ्तर में 2019 से 2022 के दौरान लोकल लेवल पर की गई कथित पर्चेज की पेमेंट दो-तीन साल बाद भी जब सप्लायर्स को नहीं मिली तो उक्त मामला उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाया गया।
Highlights:
- घोटाले का खुलासा: जालंधर के सिविल सर्जन डॉ. ज्योति शर्मा ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर करोड़ों के घोटाले की जांच शुरू की।
- उच्च स्तरीय जांच: 2019 से 2022 के बीच लोकल लेवल पर की गई पर्चेज में टेंडर्स और सैंक्शन लेटर्स की कमी पाई गई।
- कानूनी कार्रवाई: डॉ. शर्मा ने नैशनल हेल्थ मिशन के डायरैक्टर के आदेश पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की।
