JalandharJalandhar News: भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव की शोभायात्रा में पहुंचे CM...

Jalandhar News: भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव की शोभायात्रा में पहुंचे CM Bhagwant Mann, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव के संबंध में आज जालंधर में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस शोभायात्रा में मुख्यमंत्री भगवंत मान लवकुश चौंक के पास बनी स्टेज पर पहुंचे, जहां पंजाब के लोगों को भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव पर निकाली जा रही शोभायात्रा की बधाई दी। इस दौरान सीएम मान ने कच्चे मुलाजिमों को जल्द पक्के करने का आश्वासन दिया। सीएम मान ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण पढ़कर अमर ग्रंथ की रचना की।

सीएम मान ने कहाकि भगवान महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत के पहले कवि थे। उन्होंने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी को संस्कृत का पिताम्ह भी कहा जाता है। सीएम मान ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी ने जहां शांति ओर मानवता की बात की वहीं अधर्मी लोगों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज शोभायात्रा में प्रत्येक धर्म के लोग पहुंचे हुए है। उन्होंने कहा कि पंजाब सभी धर्मों का सम्मान करता है, ऐसे में सभी धर्म के उत्सव सभी के सांझे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का गहरा संबंध है।

उन्होंने कहा कि लवकुश की जी शिक्षा अमृतसर में हुई,ऐसे में वह भी कल वहां पर दर्शन करने के लिए अमृतसर जा रहे है। सीएम मान ने कहा कि वह जब भी जालंधर आते है उस दौरान जालंधर के लोग उन्हें दोगुना प्यार देते है। वहीं उन्होंने सफाई सेवकों द्वारा प्रदर्शन करने के मामले में कहा कि वह उनके अधिकारियों के साथ बैठकर मुद्दों को लेकर बात करें और उनके मुद्दों पर सुझाव दें, जिससे वह उनके मुद्दों को हल कर सकें। सीएम मान ने कहा कि आप दुनियां में कहीं भी चले जाओं पंजाब के लोगों जैसे लोग नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि कुछ लोग है जो लोग धर्म के नाम पर राजनीति करते है। इस मौके पर मोहिंदर भगत, चंदन ग्रेवाल, रमन अरोड़ा, सुभाष सोंधी सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...