Jalandhar News: Property बेचने के नाम पर दंपति ने मारी 6 लाख की ठगी, FIR दर्ज

जालंधरः लद्देवाली के मोहन विहार में चार मरले के घर पर 20 लाख का लोन लेने के बावजूद पति-पत्नी ने अपने जानकारों से 6 लाख रुपए का बयाना लेकर ठगी मार ली। थाना- 8 में शिकायत देने पर दोनों पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में राजीव निवासी न्यू हरदयाल नगर ने बताया कि इलाके का रहने वाला अनूप
कुमार न्यू हरदयाल नगर स्थित अपने घर से मोहन विहार में शिफ्ट हुआ था। कुछ समय बाद वह घर आया और कहने लगा कि मोहन विहार में उसका चार मरले 125 वर्ग फुट घर है, जो पत्नी के नाम पर है और वह उसे बेचना चाहते हैं।

राजीव ने उक्त प्रापर्टी खरीदने की इच्छा जताई तो उनमें 16 लाख रुपए में सौदा हो गया। उसने अनूप और उसकी पत्नी सोनिया के साथ बयाना कर लिया व 2 लाख रुपए कैश दे दिए। बयाने के अनुसार रजिस्ट्री करवाने की अवधि 30 जुलाई 2022 थी। आरोप है कि अनूप ने यह कह कर एक माह रजिस्ट्री का समय बड़ा लिया कि उनकी रजिस्ट्री बैंक में पड़ी है। रजिस्ट्री करवाने का समय आने पर पीड़ित पक्ष ने बार बार रजिस्ट्री करवाने को कहा, लेकिन वह टालमटोल करते रहे और बाद में फोन उठाने बंद कर दिए।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने समय आने पर एक और बयाना किया जिसमें चार लाख रुपए और ले लिए और रजिस्ट्री का समय 10 जुलाई 2023 का दे दिया। रजिस्ट्री करवाने के दिन अनूप ने फोन करके कहा कि उसने जिस प्रापर्टी का सौदा किया था, उसमें से कुछ हिस्सा किसी को बेच डाला है। जिसके चलते वह दो माह में बयाने के लिए 6 लाख रुपए लौटा देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राजीव ने अपने लैवल पर जांच करवाई तो पता लगा कि अनूप और सोनिया ने उक्त घर की रजिस्ट्री बैंक में रख कर उस पर 20 लाख रुपए का लोन ले रखा है। इस संबंधी राजीव ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बार- बार अनूप व उसकी पत्नी सोनिया को नोटिस भेजे, लेकिन वह दोनों जांच में शामिल नहीं हुए। थाना-8 की पुलिस ने अनूप और उसकी पत्नी सोनिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...