JalandharJalandhar News: MLA Raman Arora को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें...

Jalandhar News: MLA Raman Arora को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें Live

जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा का 3 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। जहां मेडिकल करवाने के बाद एक बार फिर से पुलिस विधायक को कोर्ट लेकर पहुंची। जहां माननीय जज श्रीजन शुक्ला की अदालत में विधायक को पेश किया गया। माननीय जज ने विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए है।

वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के केस में कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन आज पुलिस द्वारा कोई रिमांड कोर्ट में नहीं मांगा था। जिसके बाद अब 14 दिन के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी में विधायक को जेल भेज दिया गया है। गौर हो कि कोर्ट में पेशी के दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने चुप्पी साधे रखी। मामले की जानकारी देते हुए एडवोकेट दर्शन सिंह दयाल ने बताया कि 9 दिन तक विधायक रमन अरोड़ा को पुलिस ने रिमांड पर रखा। उन्होंने कहा कि आज कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने विधायक का कोई रिमांड नहीं मांगा और ना ही पुलिस को विधायक से कुछ बरामद हुआ।

एडवोकेट ने कहाकि पुलिस ने रमेश चंद्र ने पुलिस को 23 अगस्त में शिकायत देकर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। लेकिन इसके बाद रमेश खुद होशियारपुर में गैस टैंकर ब्लास्ट केस में गैस चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया। जिसके चलते वह अभी भी जेल में बंद है। एडवोकेट ने कहाकि विजिलेंस केस में भी कुछ भी विधायक के खिलाफ नहीं निकला। वहीं अब इस मामले में भी पुलिस विधायक से कुछ हासिल नहीं कर पाई। विधायक की जमानत याचिका सोमवार को लगाई जाएगी।

हालांकि पिछली बार सिविल अस्पताल में पुलिस कस्टडी में विधायक ने आरोप लगाए थे कि उनके साथ धक्का किया जा रहा है। बता दें कि विधायक को पहले पार्किंग ठेकेदार से पैसे वसूली के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके कोर्ट से रिमांड हासिल किया था। जिसके बाद एक अन्य लाटरी स्टाल के संचालक ने कोर्ट में पेश होकर विधायक पर पैसे वसूली के आरोप लगाए थे। जिसके चलते पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से पुलिस को विधायक का 3 दिन का रिमांड हासिल हुआ था।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...