Jalandhar News: DC Himanshu Aggarwal ने किया 6.68 करोड़ रुपये का बजट पास

जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर-कम- प्रबंधक जिला परिषद डा. हिमांशु अग्रवाल की अध्यक्षता में की बैठक में 6.68 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पास किया गया। दरअसल, जिला परिषद के वर्ष 2025-26 के लिए यह बजट पारित किया गया। जिला प्रशासकीय परिसर में आयोजित बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 के लिए 6,68,48,603 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बुद्धि राज सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर ब्लॉक कमेटियों का बजट भी पेश किया गया, जिस पर अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। इस दौरान गांवों में विकास कार्यों को लेकर डा. अग्रवाल ने बीडीपीओ को 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त अनुदान वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26 से कराये जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 25 मार्च को होने वाली जिला परिषद की अगली बैठक से पहले पूरे प्रस्ताव अनुमान सहित भेजना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा जल आपूर्ति एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को गांवों में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजने को भी कहा गया ताकि आगे की प्रक्रिया जल्द से जल्द अमल में लाई जा सके। बैठक के दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुखबीर कौर सहित बी.डी.पी.ओ आदि भी मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...