JalandharJalandhar News: 11 महीने पहले विदेश गई युवती की मौत

Jalandhar News: 11 महीने पहले विदेश गई युवती की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: 11 महीने पहले कनाडा हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट कोर्स के लिए गई जालंधर की युवती की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवती पर पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रितिका राजपूत के तौर पर हुई है। परिवार बेटी के शव को भारत लाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार से गुहार लगा रहा है। कनाडा में कुछ बच्चे और लोग मिलकर पैसे इकट्ठा कर रहे हैं, जिससे रितिका के शव को भारत भेजा जा सके।

रितिका की मां किरण राजपूत ने कहा कि हम 2007 में जालंधर आए हैं। तब से वह किराये पर रह रहे हैं। दोनों पति-पत्नी जालंधर में अपना बुटीक चलाते हैं। छोटी बेटी की नौकरी करती है और बेटा अभी भी पढ़ाई कर रहा है। पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए बेटी रितिका को कनाडा भेजा था। जिससे वह कनाडा में पैसे कमाकर परेशानियां दूर कर सके।रितिका कनाडा में कॉलेज में ऑनलाइन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट कोर्स कर रही थी। 7 दिसंबर को जेम्स लेक के पास देर रात एक पेड़ गिरने से रितिका की जख्मी हो गई थी।

जिसके बाद उनकी मौत हो गई। रितिका ने भारत में हॉस्पिटैलिटी का कोर्स भी किया और कनाडा के एक संस्थान में दाखिला भी ले लिया। लोन लेकर रितिका कनाडा गी थी। जहां उसकी मौत हो गई। रितिका के शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब वापस लाने के लिए कनाडा में स्टूडेंट पैसे जुटा रहे हैं। रितिका के शव को घर भेजने के लिए पैसे जुटा रहे बॉब हीर ने कहा- वह हमारे साथ किराए पर रह रही थी। शव को जालंधर में उसके परिवार तक पहुंचने में दो और सप्ताह लग सकते हैं।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...