JalandharJalandhar News: बच्चों की मौत को लेकर परिजनों का प्रदर्शन, किया रोड...

Jalandhar News: बच्चों की मौत को लेकर परिजनों का प्रदर्शन, किया रोड जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती शेख के अधीन आते घास मंडी चौक में देर रात सड़क हादसे ट्रक की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल निवासी घास मंडी के रूप में हुई है। विशाल बस्ती शेख निवासी नेहरू चिल्ड्रन सी.से. स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा हैकि बच्चा ताये की घर के पास दुकान से दवाई लेने के लिए गया था, इस दौरान यह हादसा हो गया।


वहीं इस मामले को लेकर आज परिजनों द्वारा प्रदर्शन करके सड़क जाम की गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों द्वारा परिजनों से बात मामले को शांत करवाया जा रहा है। बता दें कि विशाल के पिता सुभाष बजाज की कुछ साल पहले ही मौत हो गई थी। मृतक की मां मधुबाला ‘बजाज स्वीट शॉप’ चलाकर घर का गुजारा करती हैं। थाना-5 के एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात उन्हें ट्रक की चपेट में बच्चे के आने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर जांच की तो पता लगा कि विशाल रात को कुछ सामान लेने साइकिल पर बाजार गया था।

वहीं रास्ते में बाजार से एक ट्रक जनरेटर लेकर निकल रहा था। बाजार में काफी भीड़ थी। इस वजह से विशाल ट्रक के टायर के नीचे आ गया। पारिवारिक सदस्य विशाल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया। एसएचओ भूषण कुमार ने बताया कि बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया। परिवार के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई।

एसीपी वेस्ट हर्षदीप सिंह ने कहा है कि उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, अगर उसके ड्राइवर के कोई दस्तावेज मिस पाए गए तो मालिक से संपर्क किया जाएगा। एसीपी ने कहा कि विशाल के परिवार वालों की हालत बहुत खराब है। वहीं विशाल की मां ने बताया कि आठ-नौ महीने पहले विशाल के पिता का भी निधन हो गया था। वहीं बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बहनों का कहना है कि वह हम दोनों बहनों का इकलौता भाई था। पिता के जाने के बाद विशाल ही हम सभी परिवार को हौंसला देता था कि मैं पूरे परिवार और अपनी बहनों के लिए खड़ा रहूंगा। लेकिन ये नहीं पता था कि उनके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा। परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...