JalandharJalandhar News: सैदा गेट में घर में आग लगने से कुत्ते की...

Jalandhar News: सैदा गेट में घर में आग लगने से कुत्ते की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दमकल विभाग की बड़ी लापरवाही, आग पर काबू पाने के दौरान पाईप में लीकेज से पानी हुआ बर्बाद

जालंधर, ENS: शहर के सबसे व्यस्त बाजार सैंदा गेट में परी गेस्ट हाउस की गली में घर में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार घर में आग इतनी भीषण लगी है कि आग की लपटों का सेक साथ के घरों तक पहुंच गया है। जब घर में आग लगी तब अंदर एक 20 साल की लड़की मौजूद थी। जिसे मोहल्ला वासियों ने बाहर निकाल लिया।हालांकि घटना के बाद परिवारिक सदस्य घर से बाहर निकल आए है, लेकिन घर में कुत्ता फंसा गया। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद घर में फंसे कुत्ते को बाहर निकाला। कुत्ते को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि कुत्ते की मौत हो गई। तंग गलियों के कारण मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के बाद इलाक़ा निवासियों ने आग पर क़ाबू पाने की कोशिश की लेकिन को देखते ही देखते आग बढ़ गई, जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग के कर्मचारी को सूचित किया। आग पर काबू पाने में दमकल विभाग की 2 गाड़ियां जुटी हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी अवनीत सोंधी ने बताया कि उन्हें 11 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौक पर एक गाड़ी से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग भीषण होने के कारण पानी की 2 गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। घटना में घर का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि घर में परिवार ज्योत जलाकर गया था, जिसके बाद यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार खोदियां मोहल्ले से बाहर निकलते ही बाजार में पीड़ित घर मालिक महिला बुटिक चलाती थी। रोजाना की तरह वह अपनी बुटिक पर चली गई गई थी। उनकी बेटी घर पर सो रही थी। इस दौरान घर में ज्योत जलाकर महिला चली गई। जिसके कुछ देर बाद अचानक 11 बजे के करीब घर के अंदर से धुआं निकलना शुरू हो गया। जिसके बाद मोहल्ला वासियों ने तुरंत घर के अंदर मौजूद लड़की को बाहर निकाल लिया, लेकिन घर के अंदर कुत्ता अंदर फंसा रहा गया। वहीं मौके पर पहुंचे शैरी चड्ढा ने दमकल विभाग पर जमकर निशाना साधा। मामले की जानकारी देते हुए शैरी चड्ढा ने कहा कि आग पर काफी समय पहले काबू पाया जा सकता था, लेकिन दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने के लिए बिछाई गई 150 फीट की पाइप जगह-जगह से लीक थी। शैरी चड्ढा ने कहा कि दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा पाइप पर लिफाफे और कपड़े बांधकर आग बुझाने का काम किया गया। इस दौरान काफी मात्रा में पानी विभाग का लीकेज होने से बर्बाद हो गया। शैरी चड्ढा ने कहा कि इससे दमकल विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। जिसके चलते विभाग की टीम को आग पर काबू पाने में ज्यादा समय लग गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...