Jalandhar News: Chaudhary Medicine Center में ड्रग विभाग और पुलिस की दबिश, देखें Live

17 दवाईयों को किया सीज

जालंधर, ENS: महानगर में ड्रग विभाग की टीम और पुलिस द्वारा लगातार मेडिकल की दुकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं आज नागरा रोड़ पर ड्रग विभाग और थाना 1 की पुलिस की टीम ने Chaudhary Medicine Center में दबिश दी। इस दौरान मौके पर एसीपी ऋषभ भोला पहुंचे। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ने कहाकि युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत नशीली दवाओं को लेकर मेडिकल दुकानों पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान कुछ डिब्बे जब्त किए गए है। एसीपी ने कहा कि उन्हें दुकान पर नशीली दवाओं को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। जिसके चलते वह ड्रग इंस्पेक्टर के साथ टीम को लेकर मेडिकल की दुकान पर पहुंचे। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर ने कुछ दवाईयों को डिब्बे में बंद किया और जांच के लिए साथ ले गई। मामले की जानकारी देते हुए ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि 17 तरह की दवाईयों को दुकान से रिकवर किया गया, जिसका दुकान मालिक द्वारा कोई रिकार्ड नहीं दिखाया गया। वहीं प्रीगेबलिन कैप्सूल बरामद किए गए। जिसके बाद उनकी टीम द्वारा उक्त दवाईयों को सीज कर लिया गया है। उन्होंने कहाकि इसी तरह अन्य मेडिकल की दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...