JalandharJalandhar News: 2 देशों में आई तकरार से Students का Canada जाने...

Jalandhar News: 2 देशों में आई तकरार से Students का Canada जाने को लेकर कम हुआ रूझान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कनाडा और भारत में आई तकरार को लेकर पंजाबी स्टूडेंट्स का कनाडा जाने को लेकर रूझान कम होने लगे है। दरअसल, कनाडा में लगातार नियमों में हो रहे बदलाव को लेकर पंजाबियों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। इसके चलते कनाडा में गए बच्चों को नौकरी की तालाश में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर विदेश जाने वाले स्टूडेंट्स अब अन्य देशों में जाने की ओर मन बना रहे है। मामले की जानकारी देते हुए बबनप्रीत कौर ने बताया कि कनाडा सरकार द्वारा स्टडी वीजा में किए गए बदलाव को लेकर स्टूडेंट्स काफी परेशान हो रहे है। बबनप्रीत कौर ने कहा कि स्टडी वीजा पर गए स्टूडेंट्स कुछ देर बाद अपने परिजनों को वहां पर बुला लेते है, जिसके चलते कनाडा में पंजाबियों की संख्या में बढ़ौतरी हो गई है। बबनप्रीत कौर ने कहा कि ऐसे में नौकरी सहित अन्य सुविधाओं को लेकर अब पंजाबियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्टडी वीजा में कनाडा सरकार द्वारा किए गए बदलाव को लेकर उन्हें लगता है कि स्टूडेंट्स में कनाडा जाने का रूझान कम होगा।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए अनुरूप ने कहा कि पहले पंजाबी स्टूडेंट्स कनाडा जा रहे थे। वहीं कनाडा सरकार द्वारा नियमों में बदलाव होने के चलते स्टूडेंट्स अब यूके, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में जाना पसंद कर रहे है। अनुरूप ने कहा कि कनाडा में स्टूडेंट्स को नौकरी की तालाश में काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में पेरेंट्स लाखों रुपए लगाकर बच्चों को विदेश भेज रहे है, लेकिन काफी समय तक वहां पर स्टूडेंट्स को नौकरी नहीं मिलती। अनुरूप ने बताया कि उनकी सहेली अपने पति के साथ स्पाउस वीजा के जरिए कनाडा गई, जहां उसके पति को 7 माह तक नौकरी की तालाश करनी पड़ी, ऐसे में 7 महीने बिना नौकरी के उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अनुरूप ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले कनाडा में सर्वाइव करना काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले ही लोग जमीने बेचकर कनाडा जा रहे थे और जीआईसी में बढ़ौतरी होने के बाद वह इससे ज्यादा पैसे कहां से दिखा पाए।

वहीं विदेश जाने वाले स्टूडेंट प्रभ ने कहा कि वह पहले कनाडा जाना चाहता था, लेकिन कनाडा सरकार द्वारा नियमों में हुए बदलाव के बाद उसने यूएसए जाने का मन बनाया है। स्टूडेंट ने कहा कि उसने कई देशों के बारे में सर्च किया, जिसके बाद उसने यूएसए जाने का फैसला किया। स्टूडेंट ने कहा कि कनाडा में 18 से 20 लाख रुपए लगाकर स्टूडेंट कनाडा जा रहे है, लेकिन उसके बावजूद वहां पर उन्हें नौकरी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। स्टूडेंट ने कहा कि वहां पर नियमों में बदलाव को लेकर आज ज्यादा मात्रा में स्टूडेंट्स का कनाडा जाने का रूझान कम हो गया है।

वहीं एक्सपर्ट हरविंदर पाल सिंह का कहना है कि कनाडा में हुए नियमों में बदलाव को लेकर कहा कि स्टूडेंट्स को कनाडा जाने के लिए डाक्यूमेंट काफी कम मात्रा में लगाने पड़ते है, वहीं कनाडा में वीजा लगाने को लेकर उन्होंने कहा कि डाक्यूमेंट में स्टूडेंट्स को कम मात्रा में डाक्यूमेंट्स, कॉलेज की लेटर और जीआईसी की जरूरत होती थी। हरविंदर सिंह ने कहा कि जीआईसी में स्टूडेंट्स के वहां पर रहने के लिए होने वाले एक साल के खर्चे का ब्यौरा होता था। इसके अलावा अन्य दस्तावेज नहीं लगते थे। लेकिन अब नियमों में हुए बदलाव के चलते स्टूडेंट्स के एडिशनल डाक्यूमेंट लगाने होंगे।

उन्होंने कहा कि पहले स्टूडेंट्स खुद दस्तावेज लगा लेते थे, लेकिन अब बदलाव होने के चलते स्टूडेंट्स को एक्सपर्ट की सलाह लेनी होगी और खुद रिसर्च करनी होगी। उन्होंने कहा कि कनाडा में कुछ बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कनाडा का एक साल में 5 लाख लोगों को वीजा देने का टीचा था, जोकि अभी भी 2025 तक 4 लाख 37 हजार एप्लिकेशन को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि कनाडा ने कुछ बदलाव जरूर किए है। उन्होंने कहा कि कनाडा में चुनावों तक कुछ बदलाव सामने आएंगे, लेकिन कनाडा में चुनाव खत्म होने के बाद सब कुछ नार्मल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज तक कनाडा में अधिकतर लोगों को पीआर मिली है। उन्होंने कहा कि कनाडा वह देश है जिससे पंजाबियों को स्टैंड होने के लिए जगह दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...