Jalandhar News: बस स्टैंड के पास SGPC सदस्य का फूंका पुतला, देंखें वीडियो

जालंधर, ENS: एसजीपीसी की कार्यकारी समिति ने 7 मार्च को ज्ञानी रघबीर सिंह को अकाल तख्त के जत्थेदार पद से और ज्ञानी सुल्तान सिंह को तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार के पद से हटा दिया था। जिसके बाद एसजीपीसी ने सिख विद्वान ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज को तख्त श्री केसगढ़ साहिब का नया जत्थेदार नियुक्त किया। वह अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार के रूप में भी काम करेंगे। इससे पहले ज्ञानी हरप्रीत सिंह को 10 फरवरी को तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार के पद से हटा दिया गया था।

इस मामले को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है। इसी के चलते मेहतपुर में सिख संगत की ओर से बस स्टैंड के पास एसजीपीसी मेंबर बलदेव सिंह कल्याण चौक में पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। बता दें कि जत्थेदार ज्ञानी रघुवीर सिंह और ज्ञानी सुल्तान सिंह को हटाने के बाद से सिख संगत में काफी रोष पाया जा रहा है। इसको लेकर एसजीपीसी मेंबर और शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ आए दिन प्रदर्शन किया जा रहा है।

मीडिया से बात करते हुए सिख जत्थेबंदियों ने कहा कि बीते दिन आंतरिक कमेटी के कुछ मेंबरों की अगुवाई में जत्थेदार को जो हटाने का फैसला लिया गया है, उसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जत्थेदार को हटाने के उस फैसले को वापस लेने की अपील की है। उन्होंने विरोध का कारण बताते हुए कहा कि जत्थेदार को एसजीपीसी मेंबरों द्वारा वोट डालकर चुना गया है, लेकिन अचानक उन्हें पद से हटाना गलत है। इसी को लेकर आज एसजीपीसी की अंतिम कमेटी के मेंबर बलदेव सिंह कल्याण का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...