Jalandhar News: नगर निगम दफ्तर में कर्मियों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में कर्मियों ने धरना लगा दिया है। इस दौरान कर्मियों ने कामकाज बंद कर दिया है। नगर निगम दफ्तर में कर्मियों द्वारा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल के नेतृत्व वाली यूनियनों ने आज काम बंद कर दिया है। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि कर्मियों की प्रमुख मांग है कि त्यौहारों और छुट्टियों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और ड्राइवरों को अमृतसर निगम की तरह 13वें वेतन के रूप में अतिरिक्त भुगतान किया जाए।

इस संबंधी मंत्री द्वारा कमिश्नर को कहा भी जा चुका है पर फिर भी टालमटोल की जा रही है। जिसके चलते फिलहाल सफाई, कूड़े की लिफ्टिंग सहित अन्य काम बंद किया गया है। दरअसल, कुछ सप्ताह पहले निगम प्रशासन ने यूनियनों की मांग पर 16 सफाई सेवकों को सेनेटरी सुपरवाइजर के पद पर प्रमोशन के आदेश जारी किए थे, लेकिन सरकार से इसकी औपचारिक मंजूरी अभी तक नहीं मिली है।

इस बीच, दो सुपरवाइजर्स को सेनेटरी इंस्पेक्टर का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया। इसके बाद से चंदन ग्रेवाल समर्थित यूनियन गुट में रोष फैल गया। हालांकि मंगलवार को यूनियन प्रतिनिधियों ने मॉडल टाउन कैंप ऑफिस में मेयर और कमिश्नर के साथ बैठक भी हुई थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। यूनियन नेता का कहना है कि निगम प्रशासन उनकी जायज मांगों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है, जिसके चलते आज प्रदर्शन किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...