Jalandhar News: Gun Point पर लूट मामले में अर्टिगा गाड़ी इस जगह से बरामद

जालंधर, ENS: जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर सटे धनोवाली फाटक पर रविवार देर रात को हुई गन पॉइंट पर लूट का मामला टेक्सी चालक ने खुद ही सुलझा लिया है। लुटेरों द्वारा लूटी गई अर्टिगा गाड़ी गोल्डन टेंपल की पार्किंग से बरामद हो गई और एक लुटेरा भी काबू में आ गया है। पीड़ित सुखविंदर भट्टी के भतीजे प्रवेश भट्टी ने बताया कि अर्टिगा गाड़ी के बारे में उन्हें सोमवार सुबह पता चला कि अमृतसर में गोल्डन टेंपल की पार्किंग में खड़ी है। लुटेरों द्वारा सुखविंदर भट्टी के फोन से दो ट्रांजेक्शन गूगल पे के जरिए की थी और 1600 रुपए निकाल लिए थे।

प्रवेश भट्टी ने कहा कि गूगल पे का पासवर्ड लुटेरों ने जीरा के पेट्रोल पंप पर ही देख लिया था। जब सुखविंदर भट्टी कार से उतरकर तेल डलवाने लगे थे और पैसे ऑन लाइन ट्रांसफर करने लगे थे। सारी घटना जीरा के पेट्रोल पंप पर कैद हो गई कि किस तरह से लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि उनके चाचा (सुखविंदर भट्टी) ने 2500 रुपए में युवकों को जालंधर में छोड़ना था। पेट्रोल पंप पर जब गाड़ी रुकी को दोनों लुटेरे गाड़ी से उतरे। जो लुटेरा आगे बैठा था वह पीछे बैठ गया और पिछली सीट वाला लुटेरा आगे की सीट पर।

अमृतसर में गाड़ी होने के बारे में तब पता चला जब लुटेरों ने किसी करियाना शॉप पर गूगल पे के जरिए पैसे ट्रांसफर किए। इस बारे में जब सुबह पता चला तो तुरंत अपने रिश्तेदारों को पार्किंग में भेजा। जहां गाड़ी खड़ी थी और एक लुटेरा मौजूद था। जिसे काबू कर लिया गया है। प्रवेश भट्टी ने कहा कि सोमवार देर रात को गाड़ी लेने के लिए सुखविंदर भट्टी अमृतसर गए हुए थे और चौकी नंगल शामा को इसकी जानकारी दे दी गई है।

वहीं चौकी नंगल शामा के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र मोहन ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। अफसर ही इस मामले का खुलासा करेंगें कि गाड़ी बरामद हो गई है या नहीं। गौरतलब है कि रविवार देर रात को अर्टिगा चालक से दो लुटेरों ने धन्नोवाली फाटक के पास से गन पॉइंट पर गाड़ी लूट ली और मौके से फरार हो गए। धनोवाली फाटक के पास सीसीटीवी में भी सारी घटना कैद हो गई थी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...