JalandharJalandhar News: Canada Embassy को भेजी फर्जी ITR, Travel Agent पूजा सहजपाल...

Jalandhar News: Canada Embassy को भेजी फर्जी ITR, Travel Agent पूजा सहजपाल पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः Canada Embassy को फर्जी आईटीआर भेजने के मामले में ट्रैवल एजेंट पूजा सहजपाल वासी गुरु रामदास नगर (संतोखपुरा) के खिलाफ थाना-8 में मामला दर्ज किया गया है। न्यू गुरु रामदास नगर की रहने वाली सोनाली ने 30 सितंबर को सीपी को शिकायत दी थी, जिस में उनका कहना था कि उनकी बेटी कनाडा में स्टडी कर रही है। वह बेटी के पास जाना चाहती थी। मोहल्ले के पास रहती ट्रैवल एजेंट पूजा से बात की थी। उसने अपने सभी डॉक्यूमेंट उन्हें दिए थे। उसे कहा गया कि दुबई से आगे की फ्लाइट मिल जाएगी। जिसे बाद वह दुबई पहुंच गई।

वहां पर दुबई एंबेसी से पता चला कि उनके डॉक्यूमेंट फर्जी है। पीड़िता ने कहा कि इसके बाद उसे इंडिया भेज दिया गया। जब उसने अपने 7 लाख मांगें तो धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत में एडीसीपी ने जांच की तो खुलासा हुआ कि पूजा ने पीड़िता का वीजा दिलवाने के लिए कनाडा एंबेसी को ऑनलाइन 2023-24 के लिए आईटीआर के साथ-साथ अन्य डॉक्यूमेंट भेजे थे। आईटीआर फर्जी निकली। पुलिस ने जब पीड़िता की आईटीआर निकलवाई तो यह बात सामने आई कि पूजा ने आईटीआर 490330 रुपए की भरी थी, पूजा ने फर्जी आईटीआर 10,26,840 रुपए की बनवाई थी। पीड़िता ने बताया कि दस लाख की आईटीआर के बारे उसे पता तक नहीं था। साजिश के तहत उसके साथ धोखा किया गया है। केस में पूजा सहजपाल के पति मोनू सहजपाल की भूमिका पर भी शिकायतकर्ता ने सवाल उठाए थे, लेकिन प्राथमिक जांच में उनकी कोई भी भूमिका सामने नहीं आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...