Jalandhar News: व्यक्ति की मौत को लेकर परिजनों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधर (ENS): संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत होने के लिए लेकर परिजनों ने थाना-1 के बाहर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। परिजनों द्वारा थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। दरअसल, देर रात इंदिरा कालोनी में व्यक्ति जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मृतक की पहचान इंदिरा कालोनी के रहने वाले 45 वर्षीय गोगी राम के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे गौतम ने बताया कि उसके उसके चाचे के लड़के की किसी लड़की के साथ बातचीत थी।

आरोप है कि लड़की के परिजनों द्वारा चाचे को परेशान किया जाता था। जिसके चलते परेशान होकर उन्होंने 2 दिन पहले सुसाइड नोट लिखा और उसके बाद अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार ने आरोप लगाए कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद परिवार ने गुस्से में आकर थाना-1 के बाहर हंगामा किया गया।

दूसरी ओर थाना-1 के जांच अधिकारी गुरजीत सिंह ने बताया कि गोगी राम ने देर रात घर जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी सुबह मौत हो गई। परिजनों के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के घरवालों से तंग परेशान उसने आत्महत्या की है। वहीं थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को बयान दर्ज कर लिए गए हैं बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएंगी।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...