JalandharJalandhar News: Dhillon Brothers Case को लेकर पिता का आया बयान, किए...

Jalandhar News: Dhillon Brothers Case को लेकर पिता का आया बयान, किए अहम खुलासे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः ढिल्लों ब्रदर्स केस को लेकर एक बार फिर से चौकाने वाले खुलासे हो रहे है। हाल ही में ढिल्लों ब्रदर्स केस के मामले में मौजूदा गवाह (शिकायतकर्ता) मानवदीप उप्पल उर्फ ​​मानव उप्पल ने कहा था कि जिस व्यक्ति का शव बरामद हुआ था वह जशन का नहीं था। उन्होंने मीडिया को बीते साल 2 सितंबर को सुल्तानपुर लोधी मंड क्षेत्र के बूंदों गांव (तलवंडी चौधरी) से मिले जशन के कथित शव की डीएनए रिपोर्ट मीडिया को दिखाई और बताया कि डीएनए मिसमैच है। जशन ढिल्लों का आज तक शव तक नहीं मिला है।

मानव ने कहा कि डीजीपी की सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि थाने में कोई अपमान नहीं हुआ था।वहीं अब इस मामले को लेकर ढिल्लों ब्रदर्स के पिता जतिंदरपाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि मानव उपल अऐ कह रहा है कि अगर सस्पेंडेड एस.एच.ओ. नवदीप सिंह दोषी नहीं है तो फिर मेरे लड़कों का हत्यारा कौन है? अगर पुलिस ने मेरे लड़के जश्नबीर ढिल्लों को प्रताड़ित नहीं किया तो उसे आत्महत्या करने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने कहा कि मौके पर केवल मानव उप्पल ही मौजूद थे।

मानव उप्पल को थाने में जश्नबीर ढिल्लों और मानवदीप ढिल्लों के साथ जो हुआ, उसकी जानकारी मानव उप्पल को उनके दोस्तों ने दी, जो 16 अगस्त को थाने में मौजूद थे। जतिंदरपाल सिंह ढिल्लों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि मानव उप्पल अपने ब्यानों से पलटा नहीं बल्कि इसके लिए उस पर कथित दबाव बनाया गया है। कुछ दिन पहले मानव उप्पल उन पर राजीनामा करने का दबाव बना रहा था। मुझे नहीं पता था कि बाद में वह खुद ही इससे इनकार कर देंगे।

बता दें कि मानव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि एसएचओ नवदीप सिंह और दोनों भाइयों की लोकेशन में फर्क निकला। केवल थाने के विवाद के दौरान मानवजीत से मिले थे। 16 अगस्त, 2023 को मानवदीप उप्पल की भगवंत सिंह भंता (गवाह) से रात 8 बजे 15 सेकंड की बातचीत हुई थी तो इतने कम समय में इतनी लंबी बात कैसे बता सकता है। ऐसे में सवाल यह है कि शव जशन का नहीं था तो किसका था। उधर, कपूरथला के एसपी (इन्वेस्टिगेशन) सरबजीत राय ने कहा कि हाईकोर्ट ने 31 दिसंबर तक जांच पूरी करके रिपोर्ट फाइल करने के आदेश दिए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...