Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामला, Barricading से दुकानदार और राहगीर हुए परेशान, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर 7-8 अप्रैल को हुए ग्रेनेड अटैक के बाद से पुलिस द्वारा थाना 3 के अंतगर्त आते इलाके में बैरीकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किया हुआ है। जिसको लेकर अब दुकानदार और राहगीर को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि अभी तक बैरिकेंडिंग लगे होने से उनका कामकाज ठप्प हो गया है, जिसको लेकर वह काफी परेशान है। वहीं राहगीर कुलदीप ने कहा कि वह रोजाना इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में उन्हें घूमकर दुकादारों के पास आना पड़ता है। अगर यही रास्ता खुल जाए तो 15 मिनट का सफर लोग 5 मिनट में तय कर सकते है। इस दौरान व्यक्ति ने प्रशासन और मंत्री से रास्ते को खोलने की अपील की है ताकि राहगीरों और दुकानदारों को राहत मिल सके।

वहीं दुकानदार मुनीष ने कहा कि उनका जालंधर ओपटिकल के नाम से दुकान है। बैरिकेंडिंग लगे होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। रास्ता बंद होने से डेली के कस्टमर का आना बिल्कुल बंद हो गया है। लोगों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी को लेकर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया से दुकानदारों द्वारा बात की गई तो उनका कहना हैकि यह उनका कहना है कि मामला पुलिस कमिश्नर के हाथ है। लेकिन मार्किट एसोसिएशन ने द्वारा पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने की कोशिश की गई थी लेकिन अभी तक मुलाकात नहीं हुई है। मार्किट की ओर से सभी से हस्ताक्षर लेकर पत्र तैयार कर लिया गया है, जल्द इस मसले को लेकर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की जाएंगी।

दूसरी ओर एसीपी आतिश भाटिया का कहना हैकि यह मामला नेशनल मुद्दा है। इस समय एनआईए इस मुद्दे को देख रही है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर केंद्र सरकार द्वारा एनाआईए को जांच के आदेश दिए गए है। ग्रेनेड अटैक मामले में यूएपीए जैसे एक्ट लगाए गए है। ग्रेनेड अटैक मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के तार गैंगस्टर और टेररिस्ट से जुड़े पाए गए। इन सभी को ध्यान में रखते हुए पब्लिक की सुविधाओं को देखते हुए बैरिकेडिंग लगाई गई है।

अगर देखा जाए तो आम जनता की सेफ्टी के लिए ही बैरिकेंडिंग की गई है। उन्होंने कहा कि आम जनता को परेशानी का सामना जरूर करना पड़ रह है, लेकिन दूसरी ओर ध्यान दिया जाए तो यह लोगों की भलाई के लिए बैरिकेंडिंग लगाए गए है। ऐसे में उन्होंने लोगों से कुछ समय ओर सहयोग देने की अपील की है। इस मामले की इनवेस्टिंगशन पूरी होने के बाद बैरिकेंडिंग को हटा दिया जाएगा। भाजपा नेता के घर पर अटैक के बाद से पुलिस टीम को तैनात किया हुआ है। एनआईए द्वारा सभी दोषियों की गिरफ्तारी के बाद और मामला सुलझाने के बाद बैरिकेंडिंग को खोल दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...