JalandharJalandhar News: YouTuber के घर ग्रेनेड हमला, Pakistani Don भट्टी गैंग ने...

Jalandhar News: YouTuber के घर ग्रेनेड हमला, Pakistani Don भट्टी गैंग ने ली जिम्मेदारी, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः पंजाब में ग्रेनेड हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। शरारती तत्व हिंसा फैलाने के इरादे से कभी हमारे मंदिरों तो कभी घरों में हमले करवा रहे हैं। ताजा मामला जालंधर से सामने आया है जहां, मुस्लिम समुदाय के खिलाफ टिप्पणी करने वाले एक व्यक्ति के घर पर ग्रेनेड हमला हो गया। जिस व्यक्ति के घर पर यह ग्रेनेड फेंका गया वह हिंदू विचारधारा का व्यक्ति है तथा एक यूट्यूबर है। इस ग्रेनेड हमले में पाकिस्तानी डॉन भट्टी गैंग की मदद किसी और ने नहीं बल्कि जीशान अख्तर उर्फ जैसी पुरेवाल ने की थी।

ये हमला आज सुबह करीब 4 बजे किया गया। हालांकि ग्रेनेड की पिन निकलने के बाद भी उक्त ग्रेनेड फटा नहीं। जिस व्यक्ति के घर पर यह ग्रेनेड फेंका गया वह हिंदू विचारधारा का व्यक्ति है। वहीं दूसरी और जालंधर ग्रामीण पुलिस के किसी भी अधिकारी ने इस हमले के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि उक्त ग्रेनेड हमले को 5 युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियों में शहजाद भट्टी ने दावा किया है कि भारत के पंजाब में जालंधर में जो ग्रेनेड हमला हुआ है, वो मैंने करवाया है। वो इसलिए फेंका गया, क्योंकि मेरे इस्लाम, मेरे खाना काबा, मेरे नबियों को गालियां निकालता था। ये लोग समझ रहे थे कि हम इनकी इस हरकत को भूल गए हैं। इस बार अगर ये बच गया होगा तो हम दोबारा हमला करेंगे। बाकी मेरे भाई जीशान उर्फ जैसी पुरेवाल (बाबा सिद्दीकी मर्डर का मास्टरमाइंड) और खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासिया का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मेरी इस काम में मदद की। साथ ही इस हमले में कोई एक दो व्यक्ति नहीं, बल्कि 5 व्यक्ति शामिल थे।

भट्टी ने धमकी देते हुए कहा- अगर आप लोग (पुलिस) चाहते हैं कि ऐसा खून खराबा न हो, तो सभी को गिरफ्तार कर लो, वरना कार्रवाई ऐसे ही जारी रहेगी। मेरे पास इनकी तस्वीरें और नाम सब कुछ है। वो सब कुछ मैं देने को तैयार हूं। और अगर इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती तो मैं इतनी तबाही करूंगा कि इन सभी की सात नस्लें याद रखेंगी कि किसी से दुश्मनी मोल ली थी।

भट्टी ने कहा- अभी शायद आपको खबरें न पता चलें, मगर मैं वीडियो दिखाऊंगा इसका। मुझे किसी फेम की जरूरत नहीं है। अगर दोबारा ऐसा कोई मेरे धर्म के बारे में बोलेगा तो फिर मैं ऐसा करूंगा कि कोई रोक नहीं सकता। इसलिए उन्हें समय रहते गिरफ्तार कर लिया जाए। जो भी ऐसा करेगा, उसके साथ ऐसा ही होगा।

इस्लाम के खिलाफ ऐसा बोलने वाला कोई एक व्यक्ति नहीं था, अन्य कई और व्यक्ति भी हैं। सबका हिसाब किताब हमारे पास है। मैं किसी को छोडूंगा नहीं। जिन्होंने गलती की है, उसकी सजा उन्हें मिलकर रहेगी। तुम लोगों ने इस्लाम को ऐसे ही समझा हुआ है, मगर ऐसा नहीं होगा। जिसने मेरा जो करना है, आ जाए कर ले।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...