Jalandhar News: ससुराल पहुंचकर पति ने 3 गाड़ियों को लगाई आग, देखें CCTV

4 साल पहले हुई थी शादी

जालंधर, ENS: कैंट में संसारपुर की न्यू डिफेंस कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति ने ससुराल घर में जाकर गाड़ियों को आग लगा दी। वहीं महिला ने अपने पति के खिलाफ न्याय की अपील की है। महिला ने कहा कि देर रात पति ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोप है कि वह उसे दहेज के लिए लगातार तंग परेशान कर रहा था, उसे घर से बाहर निकालकर मारने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के अनुसार, नीतू कौशल का विवाह 4 साल पहले जालंधर लाबंडा के रहने वाले जसविंदर कुमार मेहता से हुआ था। महिला ने आरोप लगाए है कि विवाह के बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था। नीतू की एक बेटी भी थी, जो उसके जन्म से पहले ही मर गई थी। जसविंदर ने नीतू को उसके माता-पिता के घर भेज दिया था और उससे 2 लाख रुपए लाने की मांग की थी। महिला ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखती है, उसका पिता गली में स्टाल चलाकर घर का खर्च चलाता है, इसलिए वह 2 लाख नहीं दे सकती थी। इस मामले तलाक के लिए अदालत में केस दायर किया और अभी भी कोर्ट में केस चल रहा है। उसने आरोप लगाया कि इसके बावजूद उसका पति उसे जान से मारने की धमकी देता है और उसके घर आकर उस पर 2 बार हमला भी कर चुका है। नीतू ने एक वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रशासन से न्याय दिलाने और उसकी जान बचाने की अपील की है। नीतू ने बताया कि रात 11 जसविंदर अपने दोस्त के साथ उसके घर के बाहर आया, जिसने बाहर खड़ी दो एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें आग लगा दी और वहां से भाग गया। आगजनी की पूरी घटना थोड़ी दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें 2 व्यक्तियों को आग लगाते हुए स्पष्ट देखा जा सकता है। वहीं इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई चैन सिंह ने महिला नीतू और उसके परिवार के सदस्यों के बयानों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कैंट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...