JalandharJalandhar News: AAP Party के Road Show में कैबिनेट मंत्री रवजोत और...

Jalandhar News: AAP Party के Road Show में कैबिनेट मंत्री रवजोत और ETO ने किसानों को लेकर केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर आज अमृतसर में सीएम भगवंत मान ने आप पार्टी के उम्मीदवारों के हक में रोड शो किया। जिसके बाद अब वह जालंधर में रोड शो करेंगे। इस दौरान जालंधर में कैबिनेट मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह और कैबिनेट मंत्री डॉक्टर रवजोत सिंह पहुंचे, जहां उन्होेंने रोड शो के दौरान मीडिया से बातचीत की। कैबिनेट मंत्री ईटीओ हरभजन सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को लेकर कहा कि आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है।

ईटीओ हरभजन सिंह ने कहा कि आप सरकार से पहले ही कई बार अपील की जा चुकी है और कहा जा चुका है कि किसानों को मसले को जल्द से जल्द खत्म करना चाहिए। केंद्र ने हालात बहुत खराब किए हुए है। आज भी केंद्र से किसानों के मसले हल करने की अपील करते है, दरअसल, पंजाब किसानों पर ही निर्भर है। पंजाब सबसे ज्यादा अनाज पैदा करता है, ऐसे में केंद्र सरकार से किसानों की मांगों को जल्द पूरा करके मसले को हल करने की अपील की जाती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों की लड़ाई केंद्र सरकार से है, जबकि पंजाब सरकार द्वारा कई बार किसानों के मुद्दे हल करने को लेकर मीटिंग की जा चुकी है, लेकिन मसले का हल केंद्र सरकार ने ही करना है।

वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने किसानों द्वारा आज रेल रोको आंदोलन को लेकर कहा कि आप सरकार पहले भी किसानों के साथ थी और आज भी उनके साथ है। वहीं आमरण अनशन पर बैठे जगजीत डल्लेवाल को लेकर भगवान से उनकी सेहत ठीक करने की अरदास करते हुए कहा कि अगर सेहत ठीक रहेंगी तो ऐसे कई आंदोलन किए जा सकते है और संघर्ष कर सकते है। वहीं एमएसपी मांगों सहित अन्य मांगों को कैबिनेट मंत्री ने जायज माना है।

वहीं सीएम मान के वायरल हो रही वीडियो पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीएम मान लोगों से यह कह रहे है कि पहले से तगड़े होकर आप पार्टी का साथ दें, ताकि डिवेल्पमेंट के कामों को ओर तेज गति से किया जा सके। आप पार्टी सत्ता में आने से पहले भी किसानों के साथ खड़ी थी और अब सत्ता में आकर भी वह उनके साथ ही है। ऐसे में किसानों की बेहतरी के लिए अगर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़े तो किसानों की सहमति के साथ वह फैसले लेंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...