JalandharJalandhar News: भारत 8 साल बाद जीता Asia Cup, पूर्व कप्तान Manpreet...

Jalandhar News: भारत 8 साल बाद जीता Asia Cup, पूर्व कप्तान Manpreet की मां का बड़ा ऐलान, देखें LIVE

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बाढ़ ग्रस्त इलाकों को लेकर पूर्व ओलंपियन व कांग्रेस विधायक की हॉकी खिलाड़ियों से ये की अपील

जालंधर, ENS: भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में कोरिया टीम को 4-1 से हराकर 8 साल बाद एशिया कप अपने नाम किया है। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों के घर में खुशी का माहौल है। दरअसल, एक बार फिर से भारतीय हॉकी टीम ने कमाल करके दिखाया है। भारतीय हॉकी टीम द्वारा एशिया कप जीतने को लेकर पूर्व ओलंपियन व कांग्रेस विधायक सिंह ने टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले वर्ल्ड कप और बाकी टूर्नामेंट में भी भारतीय हॉकी टीम बढ़िया प्रदर्शन करके ऐसे ही कप जीत कर लाएंगी, देश को उनसे यही उम्मीद है। परगट सिंह ने हॉकी खिलाड़ियों को कहा कि एक-एक गांव अडॉप्ट करके गांव वासियों की सहायता करें। पूर्व कप्तान मनप्रीत की मां मनजीत कौर ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम एशिया कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। पंजाब में आई बाढ़ को लेकर कहा कि सभी खिलाड़ी इकट्ठा होकर पंजाब के लोगों के लिए सहायता करने जाएंगे। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह की मां मनजीत कौर ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है तो वही खिलाड़ियों में अब और भी ज्यादा गुस्सा भर गया है। आने वाले वर्ल्ड कप में भी टीम बढ़िया प्रदर्शन कर ऐसे ही गोल्ड मेडल जीतेगी। पंजाब में आई बाढ़ को लेकर कहा कि सभी खिलाड़ी इकट्ठा होकर परिवार सहित बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाएंगे और पंजाब के लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज रात तक कई खिलाड़ी वापस अपने घरों में आ रहे हैं। उनके आने के बाद एक दूसरे से विचार करके पंजाब में बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जाकर अपना योगदान देंगे। पूर्व ओलंपियन व कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि टीम आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेगी और आने वाले वर्ल्ड कप में भी टीम ऐसे ही टूर्नामेंट जीती रहेंगी। वहीं उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों से अपील की है कि वह पंजाब में आए बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करना चाहते हैं तो वह एक-एक गांव अडॉप्ट कर ले और गांव वालों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि अब राशन बहुत हो चुका है। गांव के किसानों की जमीन को बेहतर बनाना है तो उन्हें सब्जियों के बीच इनकी खाद और सब्ज़ियों को बचाने के लिए दवाई और जो बन पड़ता है वैसी सहायता करनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी के दौरे को लेकर कहा कि केंद्र सरकार को पंजाब के लिए फंड जारी जल्द करने चाहिए। क्योंकि इस समय पंजाब में जो हालात है वह काफी खराब हो चुके हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को चाहिए कि वह पंजाब को जल्द फंड जारी करें और पंजाब के लोगों का साथ दें। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्यों को रिपोर्ट देने की आदेश को लेकर कहां की राज्य सरकारों को इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजनी चाहिए। लेकिन राज्य सरकार एक ऐसी रिपोर्ट बनाकर भेजते हैं इसके बारे में सब मालूम है। लेकिन जो ऑफिसर हैं उन्हें सच बताना चाहिए और रिपोर्ट बनाकर भेजनी चाहिए लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऑफिसर भी सच बता पाएंगे। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी ओर डा धर्मवीर गांधी को अपने संसदीय क्षेत्रों में रहने के मामले में जारी नोटिस को लेकर कहा कि मेरे को नहीं पता की कोई चिट्ठी भी जारी की गई है, लेकिन अभी तक सही हो रहा है। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी का जालंधर में अपना कोई घर नहीं है वह अपना घर बना रहे हैं और एक महीने तक उनके घर बन जाएगा फिर वह जालंधर में रहा करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...