Jalandhar News: बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर लिखे मिले खालिस्तानी स्लोगन, गरमाया माहौल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर खालिस्तानी स्लोगन लिखने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी ली है। वीडियो में पन्नू ने गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया। इस दौरान पन्नू ने कहा कि फिल्लौर के नंगल में बनी बाबा साहेब की मूर्ति पर खालिस्तानी स्लोगन उसके द्वारा लिखा गया है। इस दौरान 14 अप्रैल को बाबा साहेब के जन्मदिन के अवसर पर पंजाब भर में मूर्ति उतारने के लिए कहा है। जिसको लेकर एससी भाईचारे में भारी रोष पाया जा रहा है।

ईद के मौके पर फिल्लौर के गांव नंगल में बाबा साहेब की मूर्ति पर गलत शब्दावली लिखने को लेकर माहौल गरमा गया है। जिसके बाद गांव में माहौल काफी तनावपूर्ण बन गया है। हालांकि मामला गरमाने के दौरान पुलिस की और से उक्त लिखे हुए स्लोगन तो जरूर मिटा दिए गए हैं लेकिन गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो रहा है व जैसे-जैसे वीडियो वायरल हो रही है, माहौल बिगड़ता जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर दलित भाईचारे ने कहा कि बाबा साहेब की मूर्ति पर खालिस्तानी नारे लगाने को लेकर वह कड़ी निंदा करते है। उन्होेंने इस मामले में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने वाले समय में इसी तरह बाबा साहेब की मूर्ति का अपमान होता रहा तो बसपा पार्टी आने वाले दिनों में तीखा प्रदर्शन कर सकती है।

उन्होंने कहा कि आज ईद के पवित्र त्यौहार पर बधाई देते हुए सभी धर्मों को आपसी भाईचारे को बनाए रखने की सभी धर्मों के लोगों से अपील की है। वहीं दूसरी ओर बाबा साहेब की मूर्ति पर लिखे जाने वाले खालिस्तानी स्लोगन को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस से इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की अपील की गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...