Jalandhar News: मोबाइल न देने पर श्रमिक को दातर मारा, घायल

जालंधरः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लूटेरे आए दिन बेखोफ होकर कभी दिन दहाड़े सड़कों पर तो कभी लोगों के घरों में घुसकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अभी शुक्रवार को ही गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर एक लुटेरे ने दातर से महिला पर हमला कर मोबाइल छीन लिया था।

अभी लोग इस वारदात को भूले नहीं थे कि अगले ही दिन शाम 4 बजे 2 नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने गांव समस्तपुर में रहने वाले श्रमिक से मोबाइल छीनने की कोशिश की। श्रमिक ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसकी टांगों पर दातर से हमला कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे निजी वाहन से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खून से लथपथ मोहम्मद जहांगीर ने बताया कि वो गांव माहिल जिला अररिया, बिहार का रहने वाला है और फिलहाल गांव समस्तपुर में बिट्टू की मोटर पर रहता है। वह किसी काम से जा रहा था तभी कंग पैलेस के पास पहुंचने पर दो लुटेरों ने दातर के बल पर कमीज का कालर पकड़ मोबाइल और पैसे निकालने को कहा। जब उसने अपना मोबाइल फोन और पैसे नहीं दिए तो लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया जो उसके दाएं पैर के घुटने पर लगा जिससे गहरा जख्म हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन पीड़ित की हालत गंभीर होने कारण उसे उपचार के लिए निजी वाहन से सिविल अस्पताल काला बकरा ले जाया गया। पीड़ितों ने इस घटना की सूचना थाने को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...