Jalandhar News: महंत की मनी बाबे ने की पिटाई, कार्रवाई ना होने पर महंतों ने दी पुलिस को चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: घास मंडी में कुल्फी वाली गली में महंत और मनी गिल बाबे में विवाद हुआ। जहां महंतों ने मनी पर उनके महंत की पिटाई करने के आरोप लगाए है। इस घटना में महंत मोनिका गंभीर रूप से घायल है। घटना से पहले वह दोनों एक साथ होते थे। लेकिन इलाके बंटने को लेकर यह विवाद हो गया, जहां महंत पर मनी ने हमला कर दिया। घटना के बाद से मनी फरार चल रहा है और लुधियाना में रिश्तेदारों के पास रह रहा है। पीड़ित महंतों का कहना हैकि मनी लुधियाना में अपनी मौसी, मामे और बुआ के पास लुधियाना में रह रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

महंतों का कहना हैकि पुलिस को लुधियाना में महंत के ठिकाने भी बताए है, लेकिन पुलिस अभी तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं मनी का विक्की मामा मोगा का रहने वाला है, लेकिन घटना के बाद से सभी रिश्तेदार लुधियाना में रह रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गौरी ने बताया कि मनी गिल घुगंरू वाले बाबे ने उनके महंत पर हमला किया है। आरोप है कि गली में 4 महीने पहले हमला किया था। पीड़ित गौरी ने कहा कि अब तक इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसको लेकर आज वह थाना भार्गव कैंप में आए है और मनी गिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।

विवाद एरिया बंटने को लेकर हुआ है। महंतों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह जल्द धरना प्रदर्शन करेंगे। थाना प्रभारी मोहन ने कहा कि मनी के खिलाफ लगातार रेड की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी नहीं मिला। थाना प्रभारी ने कहा कि महंतों के बताए गए ठिकाने पर पहले भी वह रेड कर चुके है। उनका कहना हैकि महंतों ने पहले एक व्यक्ति को पकड़ा था, जब पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करने लगी तो महंत कहने लगे कि यह दोषी नहीं है, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि महंतों को साथ में लेकर लगातार रेड की जा रही है। इस मामले में 4 बायनेम और 5 से 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...