JalandharJalandhar News: मेयर विनीत धीर ने की दमकल विभाग कर्मियों से मीटिंग,...

Jalandhar News: मेयर विनीत धीर ने की दमकल विभाग कर्मियों से मीटिंग, दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं नगर निगम के मेयर विनीत धीर आज दमकल विभाग कार्यालय पहुंचे। जहां आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए दमकल विभाग के प्रबंधों का मेयर द्वारा जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दमकल विभाग की टीम के साथ मीटिंग की गई। इस दौरान आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि पाक के खिलाफ युद्ध की स्थिति में नगर निगम की टीम ईमानदारी से फर्ज निभा रही है।

वहीं उन्होंने फौजियों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान दमकल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जब भी डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल की ओर से ब्लैक आउट को लेकर सायरन बजाए जाए तो पुलिस की गाड़ियों के साथ दमकल विभाग की गाड़ियां भी शहर का दौरा करें। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर की ओर से पहले से कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इस दौरान मेयर ने कहा कि ब्लैक आउट के दौरान कुछ जगहों पर लोगों द्वारा लाइट जगाने की लापरवाही के मामले सामने रहे है। इस मुश्किल घंडी में देश गुजर रहा है।

इस दौरान कई लोग प्रशासन का सहयोग कर रहे है, लेकिन कुछ लोग लाईट जगाकर इसकी उल्लंघना कर रहे है। जिसमें कुल्फी की रेहड़ी चालक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि रात 10 बजे रेहड़ी लेकर कुल्फी वाले सड़कों पर घूम रहे है। मेयर ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर आपातकाल स्थिति में अगर कोई व्यक्ति, दुकानदार या रेहड़ी चालक द्वारा रोशनी की जाती है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं टॉवर, सीसीटीवी पर लाईट जलने को लेकर मेयर ने कहा कि इस मामले को लेकर मीटिंग की गई है। जल्द ही इन्हें बंद करने के आदेश जारी कर दिए जाएगे। इस दौरान शहर वासियों से मेयर ने अपील करते हुए जागरूक होने के लिए कहा गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...