Jalandhar News: आतंकी पन्नू को विधायक कोटली ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर खालिस्तानी स्लोगन लिखने की घटना बीते दिन सामने आई थी। इस घटना की जिम्मेवारी आतंकी गुरपतवंत पन्नू ने ली है। वीडियो में पन्नू ने गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया। इस दौरान पन्नू ने कहा कि फिल्लौर के नंगल में बनी बाबा साहेब की मूर्ति पर खालिस्तानी स्लोगन उसके द्वारा लिखा गया है। इस दौरान 14 अप्रैल को बाबा साहेब के जन्मदिन के अवसर पर पंजाब भर में मूर्ति उतारने के लिए कहा है। जिसको लेकर एससी भाईचारे में भारी रोष पाया जा रहा है।

वहीं घटना को लेकर आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और पंजाब के लिए चिंता का विषय है। विदेश में बैठ लोग पंजाब की अमनशांति को भंग करना चाहते है। इस दौरान वह राजनीतिक और धार्मिक फायदा लेना चाहती है। कांग्रेस विधायक ने कहाकि अगर अमृतसर में हुई घटना को लेकर प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया जाता तो आज यह घटना ना होती। वहीं उन्होंने कहा कि विदेश में बैठकर वीडियो जारी करके घटना को अंजाम देने की जिम्मेदारी लेने से वह डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब में हमें जीने की जिंदगी दी है और जीने का रास्ता दिखाया है। ऐसे में हम उन्हें राजनीतिक नेता के साथ-साथ उन्हें अपना गुरु मानते है। ऐसे में अगर कोई हमारे गुरु के साथ गलत व्यवहार करता है तो उसे कतई बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विदेशों में बैठे कुछ लोग एक वीडियो डालकर पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे है। विधायक ने कहा कि ऐसे माहौल खराब नहीं होने वाला। ऐसे वीडियो वह भी डाल सकते है, अगर उसमें हिम्मत है तो वह पंजाब में आकर आमने-सामने बात करें, फिर देखा जाएगा कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। उन्होंने कहा कोई सिख व्यक्ति किसी धर्म को लेकर ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे सकता है। ऐसे कुछ लोग एजेंसियों के इशारे पर काम करते है। इससे पहले कहा था कि 26 जनवरी को देश के सविधान को जलाएंगे, लेकिन कोई भी सविधान को नुकसान पहुंचाने की हिम्मत नहीं दिखा पाया था। ऐसे में हम विदेशी में बैठे कुछ लोगों द्वारा वीडियो जारी करने के बाद डरने वाले नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...