Jalandhar News: गैंगस्टर के नाम पर मुंशी व जमींदार ने डॉक्टर से मांगे 20 लाख रुपए, हथियारों सहित गिरफ्तार

जालंधर, ENS: गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती मांगने के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए। वहीं गैंगस्टर दविंदर बंबीहा के नाम पर डॉक्टर से लाखों की फिरौती मांगने के मामले में देहात पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, नकोदर में स्कैनिंग सेंटर चलाने वाले एक डॉक्टर से आरोपियों ने 20 लाख की फिरौती मांगी थी। जिसकी शिकायत डॉक्टर ने पुलिस को दी थी। वहीं इस मामले को पुलिस ने ट्रेस करते हुए मुंशी व जमींदार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जमींदार गुरसेवक सिंह और मुंशी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्तौल, कारतूस, आई-20 कार, एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और एक बाइक बरामद की है।

एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज पुष्पबाली और थाना सिटी (नकोदर) के एसएचओ अमन सैनी की अगुवाई में टीम ने 24 घंटे में मामले को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डाक्टर को 5 बार रंगदारी के लिए वॉइस मैसेज भेजे थे, मगर वह उन्हें हल्के में ले रहा था। इसलिए एक पिस्टल का जुगाड़ किया और उससे उन्होंने स्कैनिंग सेंटर के गेट पर फायरिंग करनी थी, ताकि डॉक्टर डरकर उन्हें फिरौती दे दें। पुलिस ने जमींदार गुरसेवक सिंह निवासी गांव चक बहमनिया (शाहकोट) मुंशी सुनील कुमार निवासी कोट रामदास (रामा मंडी) को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है। सुनील ने शाहकोट के गांव सैदपुर झरी में किराए का घर लिया था। यहां पर बैठ कर साजिश बनाई थी। वहीं से कॉल करते थे।

पूछताछ में आरोपी सुनील ने कहा कि गुरसेवक उसका दोस्त था। एक दिन गुरसेवक पथरी की स्कैनिंग करवाने गया था। गुरसेवक ने उसे बताया कि डॉक्टर बहुत डरपोक लग रहा था। हम उसे डरवा कर पैसे ले सकते हैं। मुंशी ने पहले से ही गांव में घर किराए पर लिया था। यहां बैठकर साजिश बनाई गई थी। आरोपी मानते हैं कि डॉक्टर हमारी कॉल नहीं उठा रहा था। इसलिए धमकी वाले मैसेज भेजकर 20 लाख मांगे थे। डॉक्टर को यकीन दिलवाने के लिए एक पिस्टल अरेंज किया था, ताकि स्कैनिंग सेंटर के गेट पर फायरिंग कर सकें। आरोपी मानते हैं कि अगर वह पकड़े न जाते तो वह फायरिंग कर चुके होते। रेकी कर ली थी और कौन-सी दिशा से आना-जाना है, ताकि वह सीसीटीवी कैमरों में न आ सकें। एसएसपी ने कहा कि दोनों आरोपी 3 दिन के रिमांड पर लिए गए हैं, ताकि गहराई से पूछताछ की जा सके। इन के कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...